एक्सप्लोरर

भारत से टकराना पाकिस्तान को कितना पड़ा महंगा? महज तीन दिन में हो गया इतना बड़ा नुकसान

Pakistan Damage: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर भले ही सहमति बन चुकी है, लेकिन भारत ने आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को अच्छे से मजा चखाया है.

Pakistan Damage: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद रक्षा मंत्रालय की स्पेशल ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से फैलाए गए उन दावों को झूठा करार दिया, जिसमें बताया गया था कि पाकिस्तान ने हमारे एस-400 मिसाइल बेस, ब्रह्मोस इंस्टॉलेशन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. उन्होंने बताया कि इसके विपरीत भारत के साथ टकराने की वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाकिस्तान की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक भारत के कई हिस्सों में ड्रोन से वार किए. भारत ने पहले ही पाकिस्तान के 26 हमलों के प्रयासों को नाकाम कर दिया था. हालांकि, इसके बाद पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारत ने भी जवाबी हमला करना शुरू कर दिया.

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने रफीकी, मुरीद, चलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में एयरबेस, पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों पर रडार साइटों की लिस्ट बनाकर किए गए हमलों का खुलासा किया. 

कर्नल कुरैशी ने 10 मई की सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान में तकनीकी प्रतिष्ठानों, कमांड और नियंत्रण केंद्रों, रडार साइटों और हथियारों के भंडार को निशाना बनाया.

रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को हवाई प्रक्षेपण, सटीक गोला-बारूद और लड़ाकू विमानों के जरिए निशाना बनाया गया। पसरूर में रडार साइट और सियालकोट में विमानन बेस को भी सटीक गोला-बारूद से निशाना बनाया गया. 

हमले में पाकिस्तान को खूब हुआ नुकसान

कर्नल सोफिया ने यह भी बताया कि स्कार्दू, भोली, सरगोधा और जैकोबाबाद में पाकिस्तान के हवाई अड्डों को भारी नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और रडार सिस्टम को बेअसर कर दिया गया है. उसके हवाई क्षेत्र को अस्थिर बना दिया गया है. LoC पर पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल, लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान हुआ है.

इसी के साथ उनकी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताएं पूरी तरह से अपंग हो गई हैं. 7 मई के ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया. इनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के हेडक्वॉर्टर भी शामिल थे. बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद, मरकज सुभान अल्लाह से सभी, तेहरा कलां में सरजल, कोटली में मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल शिविर मलबे में तब्दील हो गए. 

मदद के लिए गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत की तरफ से पहुंचाएं गए नुकसान का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से अधिक कर्ज देने की अपील की. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के विभाग के एक्स पेज पर एक ट्वीट किया गया था, जिसमें लिखा था- पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान पहुंचाने के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से और अधिक ऋण देने की अपील करती है. हम बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं. हालांकि, बाद में मंत्रालय ने इस पोस्ट से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अकाउंट हैक हो गया था. 

भारत के हमले से थर्राया पाकिस्तान

सूत्रों के हवाले से ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पठानकोट में एक पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया गया. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय SAM (सरफेस-टू-एयर मिसाइल) ने सरगोधा एयर बेस के पास पाकिस्तान के F-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों में से एक को मार गिराया. इसके अलावा, माना जाता है कि भारत ने इस्लामाबाद के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है, जो हवाई युद्ध के लिए महत्वपूर्ण निगरानी जेट है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि AWACS को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निशाना बनाया गया. इसके अलावा, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के दो JF-17 विमानों को मार गिराया है. पाकिस्तान के एयरबेस और विमानों को भारी नुकसान के अलावा, सीमा पार तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों में उसके शेयर बाजार में 9 परसेंट से अधिक की गिरावट देखी गई. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारत का खौफ, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद महज एक दिन में 820000000000 रुपये का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget