एक्सप्लोरर

Pakistan Petrol Prices: पाकिस्तान में फटने वाला है महंगाई का एक और बम, अब इतना हो जाएगा पेट्रोल का दाम

Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में पहले से ही डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. बदहाल स्थिति के बीच पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है...

ऐतिहासिक आर्थिक संकट (Pakistan Economic Crisis) और कमरतोड़ महंगाई (Pakistan Record Inflation) से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों की दिक्कतें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ खाने-पीने की जरूरी चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं तो दूसरी ओर डीजल-पेट्रोल के भाव महंगाई और बढ़ा रहे हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल की कीमतें (Pakistan Petrol Price Hike) फिर बढ़ाने पर विचार कर रही हैं.

इतना बढ़ सकता है भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से इसकी जानकारी दी है. खबर के अनुसार, नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार पेट्रोल की कीमतों में 10-14 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है. यह पहले से ही आसमान छूती महंगाई से त्रस्त जनता की परेशानियां और बढ़ाने वाला कदम साबित होगा. हालांकि खराब आर्थिक स्थिति ने पाकिस्तान की सरकार के सामने अन्य विकल्पों को समाप्त कर दिया है.

हर पखवाड़े में होती है समीक्षा

पाकिस्तान अखबार 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने उद्योग जगत के सूत्रों के हवाले से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका जताई है. खबर के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार वैश्विक बाजारों में बढ़ती तेल कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ा सकती है. पाकिस्तान में सरकार हर पखवाड़े पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा करती है.

कमजोर हो रहा पाकिस्तानी रुपया

खबर के अनुसार, अगर पाकिस्तान सरकार पिछली समीक्षा के उलट विनिमय दर के घाटे को एडजस्ट करती है तो यह बढ़ोत्तरी 14 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है. पिछली बार की समीक्षा में सरकार ने डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने का बोझ जनता पर नहीं डाला था. इससे पाकिस्तानी जनता को थोड़ी राहत मिली थी.

अभी इतनी है पेट्रोल की कीमत

पाकिस्तान में पेट्रोल की तेल डिपो पर मौजूदा कीमत 272 रुपये प्रति लीटर है. अगर सरकार ने तेल की वैश्विक मूल्य वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला तो यह कीमत 286.77 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती है. पाकिस्तान में सरकार पेट्रोल पर 50 रुपये प्रति लीटर का उपकर भी लगाती है.

डीजल के दाम रह सकते हैं स्थिर

हालांकि हाई-स्पीड डीजल के दाम में कोई बदलाव होने की आशंका कम है. अगर सरकार विनिमय दर घाटे को एडजस्ट नहीं करती है तो डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मालामाल हो जाएंगे इस प्राइवेट बैंक के इन्वेस्टर, मिलने वाला है 1900 फीसदी लाभांश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget