एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को IMF की तरफ से बड़ी मदद, 1.39 अरब डॉलर का आपात कर्ज दिया गया

पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से 1.39 अरब डॉलर की रकम आपात कर्ज के रूप में दिए गए हैं.

इस्लामाबाादः कैश संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर का कर्ज मिला है. कोरोना वायरस संकट के कारण आर्थिक नरमी को देखते हुए यह कर्ज उसे विदेशी मुद्रा भंडार को दुरुस्त करने के लिये दिया गया है.

यह 1.39 अरब डॉलर का कर्ज 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज के अलावा है. पाकिस्तान ने भुगतान संतुलन संकट से पार पाने के लिये 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर पिछले साल जुलाई में आईएमएफ के साथ समझौता किया था.

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पकिस्तान (एसबीपी) ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘एसबीपी को त्वरित वित्त पोषण व्यवस्था (आरएफआई) के तहत आईएमएफ से 1.39 अरब डॉलर मिला है.’’

पाकिस्तान ने मार्च में वैश्विक बहुपक्षीय निकाय से कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये आरएफआई के तहत सस्ता और तुरंत कर्ज उपलब्ध कराने की अपील की थी.

आईएमएफ सदस्य देशों को तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने के लिये आरएफआई के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है. इसके लिये संबंधित देश को पूर्णकालिक कार्यक्रम तय करने की जरूरत नहीं पड़ती. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.39 अरब डॉलर के कर्ज से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अरब डॉलर हो गया है जो एक महीने का उच्चतम स्तर है.

मुद्राकोष के बयान के मुताबिक आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान को सस्ता आपात कर्ज देने का मंजूरी दी थी. इससे पाकिस्तान को कोरोना वायरस संकट के समय तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें

भारत की वृद्धि दर इस साल घटकर 0.8 फीसदी रह जाएगी- फिच रेटिंग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget