एक्सप्लोरर

टेंशन के बीच पाकिस्तान की 25 करोड़ जनता ने ली राहत की सांस, इस एक मामले में भारत से निकला आगे

Pakistan: मार्च 2025 में ब्याज दर को 12 परसेंट पर बरकरार रखने के बाद अब इसे 1 परसेंट और घटाते हुए 11 परसेंट कर दिया गया है. इसी के साथ पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने लोगों को खुशखबरी दी है.

Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है. इस आतंकी वारदात के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए, जो पड़ोसी मुल्क के लिए किसी झटके से कम नहीं है. हालांकि, इसी बीच पाकिस्तान की 25 करोड़ आबादी ने कुछ राहत की सांस ली है. आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं. 

केंद्रीय बैंक ने घटाई ब्याज दरें

दरअसल, पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने सोमवार को 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के साथ नीतिगत ब्याज दर को घटाकर 11 परसेंट कर दिया है. इसके पीछे महंगाई के मोर्चे पर हालत कुछ सुधरने की वजह बताई गई. बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने कहा कि उसकी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने ब्याज दर को 12 परसेंट से घटाकर 11 परसेंट करने का फैसला किया है.  

पाकिस्तान में पिछले छह महीने से महंगाई दर में गिरावट देखी गई है. अप्रैल में वार्षिक मुद्रास्फीति दर में 0.3 परसेंट तक की गिरावट आई है. इसके बाद से लोग यहां ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कर रहे थे. पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक लगातार नीतिगत दर में कटौती कर रहा है और जून 2023 में 22 से अब तक इसे 10 परसेंट तक घटाया जा चुका है. 

जून 2023 में 22 परसेंट के हाई लेवल पर 

बता दें कि यह ब्याज दर 2023 के जून में 100 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 22 परसेंट पर पहुंच गया था, जिसमें केंद्रीय बैंक ने लगातार 6 बार कोई बदलाव नहीं किया. इसके बाद जून 2024 से बैंक ने ब्याज दरों में लगातार कटौती की है. हालांकि, मार्च में इसमें कोई बदलाव न करते हुए इसे 12 परसेंट पर ही बरकरार रखा गया था. ब्याज दर में नई कटौती 6 मई, 2025 से प्रभावी होगी. 

ब्याज दरों में कटौती का असर

ब्याज दरों में कटौती का पाकिस्तान की इकोनॉमी पर बेहतर असर पड़ने की उम्मीद है क्योंकि इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए लोन लेना आसान हो जाएगा, निवेश को बढ़ावा मिलेगा. इससे महंगाई को काबू में रखने में भी मदद मिलेगी. 

पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक का यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 7 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज के तहत 1 बिलियन डॉलर की अगली किश्त पर निर्णय आने से पहले लिया गया. 

इस मामले में भारत से निकला आगे

पाकिस्तान ब्याज दरों में कमी करने के मामले में भारत से आगे निकल गया है. रिजर्व बैंक ने अब तक नीतिगत दर में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिसमें से 25 आधार अंक फरवरी में और 25 आधार अंक की कटौती अप्रैल में की गई थी.

अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मौजूदा वित्त वर्ष में RBI रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है. इसमें से 75 आधार अंक की कटौती जून और अगस्त में होने की उम्मीद जताई जा रही है. जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 50 आधार अंक की कटौती हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

भारत से दुश्मनी पड़ी भारी- पाकिस्तान के शेयर बाजार में आया भूचाल, भारतीय स्टॉक मार्केट का ये है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget