एक्सप्लोरर

Ritesh Agarwal Father Demise: OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का गुड़गांव में हाई-राइज बिल्डिंग से गिरने के चलते हुआ निधन

Ritesh Agarwal Father Demise: रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल बिल्डिंग के 20वें फ्लोर से नीचे गिर गए थे जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Ritesh Agarwal Father Demise Update: ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का गुरूग्राम के हाइ-राइज बिल्डिंग से गिरने के बाद निधन हो गया है. रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल बिल्डिंग के 20वें फ्लोर से नीचे गिर गए जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गुड़गांव की पुलिस मामले की जांच कर रही है. रमेश अग्रवाल एक अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे. हालांकि रितेश अग्रवाल उस बिल्डिंग में नहीं रहा करते थे. ओयो के प्रवक्ता ने भी रितेश अग्रवाल के पिता के देहांत की खबर को कंफर्म किया है.

रितेश अग्रवाल ने भी बयान जारी कर कहा है कि उनके पिता का निधन हो गया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारी मन से, मैं और मेरा परिवार यह बताना चाहते हैं कि हमारे मार्गदर्शक और हमारी शक्ति, मेरे पिता, रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन बेहतर तरीके से जिया है और हर दिन हम में से कई लोगों को प्रेरित किया है. उनका निधन हमारे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है.  रितेश अग्रवाल ने कहा कि मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने सबसे कठिन समय में हमें आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की है. उनके शब्द हमारे दिलों की गहराई तक रहेंगे. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें. 

इस घटना पर गुरूग्राम के डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज ने अपने बयान में कहा है कि रमेश अग्रवाल ( ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता) का गुरूग्राम के सेक्टर 54 में डीएलएफ के दि क्रेस्ट में 20 वें फ्लोर से गिरने के कारण निधन हो गया है. सीआरपीसी की अंडर सेक्शन 174 के तहत मामले की जांच की गई है. सेक्टर 53 के एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. पोस्टमार्टम करने के बाद पार्थिव शरीर को परिवार वालों को सौंप दिया गया है.  

हाल ही में रितेश अग्रवाल की फार्मेशन वेंचर्स की निदेशक गीतांशा सूद से शादी हुई है. रितेल अग्रवाल की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष मासायोशी सोन और पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें 

Tata Technologies IPO: 2 दशक बाद IPO बाजार में टाटा समूह देगी दस्तक, टाटा टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास दाखिल किया ड्रॉफ्ट पेपर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget