एक्सप्लोरर

बिजनेस के लिहाज से मई का महीना है बहुत अच्छा, 17,000 नई कंपनियों वजूद में आईं

New Companies: मई के महीने में देशभर के कई राज्यों में बड़ी संख्या में नई कंपनियों की स्थापना की गई है. मई कुल 17,000 नई कंपनियां और जुड़ गई हैं.

New Companies in May 2023: केंद्र की मोदी सरकार देश ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ सालों से कई कदम उठाए हैं. अब इसका असर भी दिखने लगा है. लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने कहा है कि मई के महीने में देश में 17,000 से अधिक कंपनियों की स्थापना की गई है. ऐसे में साल की शुरुआत से लेकर अब तक कुल कंपनियों की संख्या 33,600 हो गई है.

इन कैटेगरी की कंपनियों की हुई सबसे ज्यादा स्थापना

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मई में स्थापित हुई कुल कंपनियों की पेड अप कैपिटल 722 करोड़ रुपये है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पेड राशि वह राशि होती है जिसके लिए शेयरधारकों को शेयर जारी किए जाते है और इसका भुगतान भी शेयर होल्डर ही करते हैं. वहीं इन कंपनियों की कुल ऑथराइज्ड कैपिटल की वैल्यू 2,611 करोड़ रुपये है. लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्थापित कंपनियों में 900 कंपनियां कृषि क्षेत्र से संबंधित हैं. वहीं बिजनेस सर्विस से संबंधित कंपनियों की संख्या 2,480 है. वहीं कुल 2,600 कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हैं. रियल एस्टेट, रेट, कंस्ट्रक्शन, टेड्रिंग, फाइनेंस, स्टोरेज और कम्युनिकेशन की भी कई कंपनियों की स्थापना मई में हुई है.

अप्रैल में कितनी कंपनियों की हुई स्थापना

अप्रैल के महीने में कुल 16,000 कंपनियों की स्थापना की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि नई कंपनियों की स्थापना से देश में नौकरियों की संख्या बढ़ेगी. जहां नई कंपनियों की स्थापना एक तरफ अच्छा संकेत है, वहीं दूसरी तरफ इन कंपनियों के लिए चुनौतियां भी कम नहीं है. स्टार्टअप कंपनियां पिछले लंबे वक्त से फंडिंग की कमी से जूझ रही है. ऐसे वैश्विक मंदी की आहटों के बीच इन कंपनियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा कंपनी रजिस्ट्रेशन

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के डाटा के मुताबिक देश में कुल 1.5 मिलियन से अधिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां रजिस्टर हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि कुल प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में से एक तिहाई कंपनियां बिजनेस सर्विस सेक्टर से संबंधित है. वहीं 13 फीसदी कंपनियां ट्रेडिंग से जुड़ी हुई हैं. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग कंपनियां है. सरकार समय-समय पर इन कंपनियों की जांच करती है और बिना फंक्शन की कंपनियों के रजिस्ट्रेशन को बंद करती रहती है.

ये भी पढ़ें-

BoB ICCW: बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से UPI के जरिये निकाल सकेंगे पैसे, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget