एक्सप्लोरर

Ullu Digital IPO: एसएमई सेगमेंट का सबसे बड़ा आईपीओ, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनी बनाने वाली है रिकॉर्ड

Biggest IPOs in India: एसएमई सेगमेंट में छोटी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होते हैं और उनके शेयर बीएसई व एनएसई के डेडिकेटेड एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होते हैं...

आईपीओ बाजार में जारी रौनक के बीच अब एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. यह रिकॉर्ड है एसएमई सेगमेंट में सबसे बड़े आईपीओ का. ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू डिजिटल ने अपने पहले पब्लिक ऑफरिंग की तैयारी की है, जिसके लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल कर दिया गया है.

अभी इस कंपनी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

आईपीओ के ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी के अनुसार, इश्यू का साइज 135 से 150 करोड़ रुपये हो सकता है. यह भारत में एसएमई सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. हालांकि इसे अभी मंजूरी नहीं मिली है. अभी एसएमई सेगमेंट में सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट के नाम है. स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट कुछ समय पहले 105 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

एसएमई सेगमेंट के अन्य बड़े आईपीओ

एसएमई सेगमेंट के सबसे बड़े आईपीओ में दूसरे नंबर पर आश्का हॉस्पिटल्स का आईपीओ है, जिसका साइज 101.6 करोड़ रुपये था. एसएमई सेगमेंट के अब तक के पांच सबसे बड़े आईपीओ में 97 करोड़ रुपये का बावेजा स्टूडियोज आईपीओ, 97 करोड़ रुपये का खजांची ज्वेलर्स आईपीओ और 94.7 करोड़ रुपये का वाइज ट्रैवेल्स इंडिया आईपीओ शामिल है.

आईपीओ में नहीं होगा ओएफएस

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में एनट्रैकर के हवाले से बताया गया है कि उल्लू डिजिटल के प्रस्तावित आईपीओ में ऑफर फोर सेल का हिस्सा नहीं है. यानी उल्लू डिजिटल के आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयर रहने वाले हैं. कंपनी की योजना फ्रेश इक्विटी इश्यू के माध्यम से 135 से 150 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की है. उल्लू डिजिटल के आईपीओ में 62,62,800 इक्विटी शेयर तक हो सकते हैं.

फाउंडर्स के पास 95 फीसदी शेयर

कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल नए कंटेंट, नए कर्मचारियों की हायरिंग और इंटरनेशनल शो खरीदने में करने की है. अभी उल्लू डिजिटल में 95 फीसदी हिस्सेदारी फाउंडर्स विभू अग्रवाल और मेघा अग्रवाल के पास है. वहीं बाकी की 5 फीसदी हिस्सेदारी जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी के पास है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम फास्टैग के करोड़ों यूजर्स को नहीं मिलेगी राहत! अब करना होगा ये काम, सामने आया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget