एक्सप्लोरर

एयरटेल ने मारी बाजी, वीडियो एक्सपीरियंस समेत चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

Airtel ने फिर से यूजर्स को सबसे अच्छी इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाने में बाजी मारी हैएयरटेल ने मोबाइल-इंटरनेट सर्विस से जुड़ी चार बड़ी कैटेगरी में बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से ज्यादा प्वाइंट्स हासिल किए

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक भारती एयरटेल ने एक बार फिर से यूजर्स को सबसे बेहतर इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाने में बाजी मारी है. एयरटेल (Airtel) ने मोबाइल और इंटरनेट सर्विस से जुड़ी चार बड़ी कैटेगरी - वीडियो, गेम एक्सपीरियंस, डाउनलोड स्पीड और वॉयस कॉल में बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से कहीं ज्यादा प्वाइंट्स हासिल किए हैं. लंदन की नेटवर्क एनालिटिक्स फर्म ओपन सिग्नल ने 90 दिन तक भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों की सर्विस पर नज़र रखकर ये रिपोर्ट तैयार की है. ओपन सिग्नल ने 1 मई 2020 से अपनी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू की थी.

लगातार चौथी बार मिला वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड कोविड-19 महामारी के दौरान भी एयरटेल ने अपने यूज़र्स को बेहतरीन नेटवर्क मुहैया कराया और उन्हें चौथी बार वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड से नवाजा गया. एयरटेल को 100 में से 57.36 प्वाइंट्स मिले, जबकि 55 से अधिक प्वाइंट्स को बहुत अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं, अच्छा वीडियो एक्सपीरियंस मुहैया करवाने के मामले में एयरटेल ने बाकी कंपनियों पर 2.4 से लेकर 3.4 प्वाइंट्स तक की बढ़त बना रखी है. ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल के नेटवर्क पर वीडियो का लोडिंग टाइम सबसे फास्ट है और स्मार्टफोन में वीडियो की स्ट्रीमिंग दूसरों के मुकाबले जल्द ही शुरू हो जाती है.

एयरटेल ने मारी बाजी, वीडियो एक्सपीरियंस समेत चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

गेम से जुड़े अनुभव में सबसे आगे कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन गेम खेलने वालों की तादाद में इजाफा हुआ है. एयरटेल ने बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को पछाड़ते हुए पहला गेम एक्सपीरियंस अवॉर्ड अपने नाम किया है. एयरटेल को इस कैटेगरी में 100 में से 55.6 प्वाइंट्स मिले जो दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क पर मल्टीप्लेयर गेम्स खेलते हुए यूजर्स को अच्छा अनुभव मिला और बेहतर इंटरनेट होने की वजह से उनका गेम बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ.

एयरटेल ने मारी बाजी, वीडियो एक्सपीरियंस समेत चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

डाउनलोड स्पीड में मारी बाजी एयरटेल ने सबसे तेज़ डाउनलोड स्पीड मुहैया करवाने की कैटेगरी में भी बाजी मारी है. एयरटेल को डाउनलोड स्पीड अवॉर्ड भी दिया गया है. एयरटेल के यूजर्स को 10.4 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड मिलती है. ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की डाउनलोड स्पीड दुसरे नेटवर्क कंपनियों के मुकाबले 3.5 Mbps ज्यादा है.

एयरटेल ने मारी बाजी, वीडियो एक्सपीरियंस समेत चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

सबसे अच्छा वॉयस कॉलिंग अनुभव

एयरटेल ने वॉयस कॉलिंग एक्सपीरियंस अवॉर्ड अपने नाम किया है. एयरटेल को ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में वॉयस कॉलिंग एक्सपीरियंस अवॉर्ड से भी नवाजा गया. वॉयस कॉलिंग कैटेगरी में भी भारती एयरटेल दूसरी कंपनियों पर भारी पड़ी है.

एयरटेल ने मारी बाजी, वीडियो एक्सपीरियंस समेत चार कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

इनके अलावा अगर बात अपलोड स्पीड, 4G कवरेज एक्सपीरियंस और रिजनल एरिया में 4G से जुड़े अनुभव की करें तो उन सब कैटेगरी में भी एयरटेल को ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में सराहा गया है.

उक्ला और बाकी स्पीड टेस्ट से कैसे अलग है ओपन सिग्नल की रिपोर्ट ?

ओपन सिग्नल की स्पीड टेस्ट मेथडलॉजी ऊक्ला(Ookla) से बिल्कुल अलग है. ऊक्ला कैरियर्स और इंटरनेट प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप करके यूजर के करीब फिजिकल सर्वर इंस्टॉल करता है और इसकी वजह से आइडियल कंडीशन में मैक्सिमम स्पीड मिलती है. लेकिन ओपन सिग्नल कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स का ग्लोबल नेटवर्क इस्तेमाल करता है और इसके तहत यूजर को सामान्य स्थिति में मिलने वाली स्पीड का पता चलता है. इसी फर्क की वजह से अक्सर उक्ला के स्पीड टेस्ट में स्पीड ज्यादा मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget