एक्सप्लोरर

साल 2015-16 में केवल 1.7% भारतीयों ने ही इनकम टैक्स भरा

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार 120 करोड़ आबादी में से 3% से कुछ अधिक लोगों ने ही आयकर रिटर्न फाइल किए हैं

नई दिल्ली: केवल दो करोड़ भारतीयों ने निर्धारण वर्ष 2015-16 में आयकर का भुगतान किया. यह संख्या कुल आबादी का महज 1.7 फीसदी है. आयकर विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

विभाग के अनुसार निर्धारण वर्ष 2015-16, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की आय पर आधारित है, में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 4.07 करोड़ हो गयी है. इससे पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 3.65 करोड़ थी. लेकिन वास्तव में कर का भुगतान केवल 2.06 करोड़ लोगों ने ही किया है. बाकी लोगों ने अपनी आयकर निर्धारण सीमा से कम होने का हवाला दिया है.

इससे पहले निर्धारण वर्ष 2014-15 में 1.91 करोड़ लोगों ने टैक्स का भुगतान किया था जबकि रिटर्न भरने वालों की संख्या 3.65 करोड़ थी.

हालांकि, निर्धारण वर्ष 2015-16 में व्यक्तिगत आयकर भुगतान राशि कम होकर 1.88 लाख करोड़ रुपये रह गई जो 2014-15 में 1.91 लाख करोड़ रुपये थी. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार 120 करोड़ आबादी में से तीन फीसदी से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आयकर रिटर्न फाइल किए हैं. इसमें से 2.01 करोड़ ने कोई इनकम टैक्स का पेमेंट किया वहीं 9,690 ने एक करोड़ रुपये से अधिक टैक्स का भुगतान किया.

केवल एक व्यक्ति ने 100 करोड़ रुपये से अधिक (238 करोड़ रुपये) कर का भुगतान किया. कुल 2.80 करोड़ कर देने वालों में से 19,931 करोड़ रुपये की प्राप्ति उन लोगों से हुई जिन्होंने 5.5 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये के बीच कर भुगतान किया. आयकर विभाग के आंकडों के अनुसार 1.84 करोड़ रिटर्न के तहत 1.5 लाख रुपये या औसतन 24,000 रुपये का कर भुगतान किया गया.

वहीं रिटर्न दाखिल करने वाले कुल 4.07 करोड़ लोगों में से 82 लाख ने शून्य कर अदा किया है. इन लोगों ने अपनी आय 2.5 लाख रुपये से कम दिखाई है. बता दें कि वर्तमान में ढाई लाख रुपये सालाना तक की आय पर आयकर नहीं लगता है.

आंकड़ों के अनुसार व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की कुल आय 21.27 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है जो कि इससे पिछले साल 18.41 लाख करोड़ रुपये रही थी. इस निर्धारण वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा 1.33 करोड़ आयकर रिटर्न 2.5 लाख से 3.5 लाख रुपये की वार्षिक आय के वर्ग में थी.

कुल मिलाकर व्यक्तिगत आयकर रिटर्न सहित निर्धारण वर्ष 2015-16 में 4.35 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल की गई और इसमें कुल 33.62 लाख करोड़ रुपये आय की घोषणा की गई. इससे पिछले वर्ष 3.91 करोड़ रिटर्न दाखिल की गई थी और 26.93 लाख करोड़ की आय घोषित की गई. कंपनियों ने इस दौरान 7.19 लाख रिटर्न दाखिल की जिनमें कुल 10.71 लाख करोड़ रुपये की आय घोषित की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget