एक्सप्लोरर

Online Transactions: टेलीकॉम विभाग ने Cyber Fraud से निपटने के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए सुरक्षित रहने के नए तरीके

Online Transactions: Cyber Fraud से निपटने के लिए सरकार लगातार मुहिम चला रही है. कुछ चुनिंदा टिप्स को अपनाकर अपने लेन देन को सुरक्षित बनाए रख सकते हैं. जानिए टेलीकॉम विभाग ने क्या नए सुझाव दिए हैं.

Online Transactions: Cyber Fraud आजकर बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है. इसके सबसे ज्यादा शिकार ऑनलाइन लेन देन करने वाले लोग हो रहे हैं. आजकर लोन लेना हो या फिर भुगतान करना सब कुछ मोबाइल फोन पर एक क्लिक करके हो जाता है. ऐसे में सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए दूरसंचार विभाग ने एडवायजरी जारी की है.

आज के दौर में जिस तेजी से मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लेन-देन में बढ़ोतरी हो रही है, इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में टेलीकॉम विभाग की सबसे बड़ी चिंता यही है बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ इसका सहारा लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर कैसे अंकुश लगाया जाए. 

एडवाइजरी की खास बातें 

दूरसंचार विभाग की तरफ जारी हुए निर्देशों में कहा गया है कि मोबाइल फोन से लेन-देन करते समय किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, क्योंकि बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट वगैरह के लिए कोई लिंक नहीं भेजते हैं. 

कभी भी न दें गोपनीय जानकारी 

इसमें कहा गया है कि लेन-देन करते समय आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी और अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के सीवीवी, पिन और अन्य गोपनीय डेटा को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. विभाग की तरफ से एडवायजरी में कहा गया है कि ऐसी जानकरियां बैंक अधिकारियों तक से भी साझा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह जानकारी कभी भी बैंक नहीं मांगता. 

सत्यापित करें डिजिटल पेमेंट कंपनी

विभाग की ओर से ये भी सलाह दी गई है कि जब भी किसी रूप में डिजिटल ट्रांजेक्शन से संबंधित किसी तरह का पैसा मांगा जाए, तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है. ऐसे में ट्रांजेक्शन से पहले व्यक्ति या कंपनी की साख को सत्यापित करना बेहद जरूरी है. 

कभी न करें इंस्टॉल ये एप्लिकेशन 

DoT की एडवाइजरी में ऑनलाइन लेन-देन करने वाले यूजर को इस बात के लिए भी आगाह किया गया है कि अपने मोबाइल फोन पर किसी भी प्रकार को कोई रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल नहीं करें, क्योंकि इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. 

वाई-फाई का इस्तेमाल सावधानी से करें

टेलीकॉम विभाग ने ये भी कहा है कि अज्ञात वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करने से बचना चाहिए. इसमें कहा गया है कि किसी भी अनजान नेटवर्क का उपयोग कर ऑनलाइन लेन-देन करने से बचने में ही भलाई है. इसके साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदनशील जानकारी या पासवर्ड को स्टोर नहीं करना चाहिए. वहां से इनके दुरुपयोग की पूरी संभावना रहती है.

ये भी पढ़ें
Indian Currency: 2 रुपये का ये सिक्का बना देगा मालामाल, जानिए कैसे बन सकते हैं घर बैठे लखपति
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को अगले महीने सरकार देगी खुशखबरी, बैंक खाते में जल्द आने वाला है इतना पैसा लेकिन पहले सुधार लें ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget