एक्सप्लोरर

ऑनलाइन इंश्योरेंस की खरीदारी में है समझदारी, जानिए क्यों है आसान और सस्ता

ऑनलाइन प्लान का प्रीमियम सस्ता होता है. ऑफलाइन प्लान के मुकाबले 30 से 40 फीसदी सस्ता होता है. चूंकि इसमें बीच में कोई एजेंट नहीं होता है. इसलिए उसे कमीशन नहीं देना पड़ता है.

ऑनलाइन इंश्योरेंस की खरीदारी में है समझदारी, जानिए क्यों है आसान और सस्ता

देश में फिनटेक कंपनियों के विस्तार और काम करने के तरीके से ऑनलाइन फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की खरीद-बिक्री बेहद आसान कर दी है. फिनटेक कंपनियों और बैंकिंग में टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन ने बैंकिग प्रोडक्ट और इंश्योरेंस की ऑनलाइन खरीद को बढ़ावा दिया है. अब लोग इंश्योरेंस प्रोडक्ट ऑनलाइन ही खरीदना पसंद कर रहे हैं. इसकी वजह ऑनलाइन लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट का सस्ता होना है. साथ ही इंटरनेट पर इन्हें खरीदना आसान भी है. एक स्टडी के मुताबिक ऑनलाइन फाइनेंशियल प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा बिक्री लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की होती है.

दस्तावेजी उलझन से बचाता है

ऑनलाइन इंश्योरेंस की खरीद आपको बेवजह के दस्तावेजी उलझन से बचाता है. इसके लिए आपको किसी बीमा कंपनी के दफ्तर में नहीं जाना होता है. दूसरे, इंश्योरेंस प्रोडक्ट को समझने के लिए एजेंट की भी मदद की जरूरत नहीं पड़ती. इंश्योरेंस कंपनियों की साइट पर आपको प्रोडक्ट के बारे में काफी अच्छे से समझाया जाता है. कई इंश्योरेंस एग्रीगेटर साइट भी हैं, जहां आप अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट की तुलना कर सकते हैं. अपनी पॉलिसी को डिजिटल तौर पर मैनेज करने से कागज-पत्तर का काम कम हो जाता है.

प्रीमियम 30 से 40 फीसदी सस्ता

ऑनलाइन प्लान का प्रीमियम सस्ता होता है. ऑफलाइन प्लान के मुकाबले 30 से 40 फीसदी सस्ता होता है. चूंकि इसमें बीच में कोई एजेंट नहीं होता है. इसलिए उसे कमीशन नहीं देना पड़ता है. इस वजह से इसका प्रीमियम सस्ता पड़ता है. कुछ एजेंट आपको यह कर गुमराह कर सकते है कि ऑनलाइन पॉलिसी होल्डर को ऑफलाइन पॉलिसी होल्डर के बराबर सर्विस नहीं मिलती. लेकिन यह पूरी तरह गलत है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की सर्विस एक होती है.

ज्यादा विश्वसनीय सौदा

आप ऑनलाइन इंश्योरेंस प्रोडक्ट एग्रीगेटर सभी इंश्योरेंस कंपनियों के प्रोडक्ट की तुलना कर उनकी विश्वसनीयता और कीमतें जान सकते हैं. पॉलिसी होल्डर के रिव्यू से आपको पता चलता है कि प्रोडक्ट कैसा है. इससे आपको फैसला लेने में मदद मिलती है. एजेंट के मौजूद नहीं होने से कुछ चीज बदलने वाली नहीं है.

बैंक की झंझट से आजादी! पैसा भेजना आसान बनाता है VPA, जानें- कैसे करें इसका इस्तेमाल

बीमा कंपनी या एजेंट से मिला है इंश्योरेंस पॉलिसी में धोखा, आप यहां करें शिकायत, जानें जरूरी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget