एक्सप्लोरर

Paytm Share: पेटीएम को मिल सकती है राहत, इस ब्रोकरेज को यकीन- 600 रुपये के पार जाएगा शेयर

Paytm Payment Bank Crisis: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम शेयर का भाव आधे से भी कम हो चुका है. बीते कुछ दिनों में शेयर 140 फीसदी तक टूटा है...

रिजर्व बैंक के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. बीते 3 सप्ताह के दौरान गिने-चुने मौकों को छोड़ दें तो लगभग हर सेशन में पेटीएम के शेयर पर लोअर सर्किट लगा है. हालांकि इसके बाद भी एक ब्रोकरेज फर्म को पेटीएम के शेयरों में वापसी की गुंजाइश दिख रही है.

75 फीसदी रिकवरी की गुंजाइश

ईटी नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर को 600 रुपये का टारगेट दिया है. आखिरी सेशन यानी शुक्रवार 16 फरवरी को पेटीएम के शेयर पर 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा था और यह 341.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. यानी बर्नस्टीन को पेटीएम के शेयरों में मौजूदा स्तर से 75 फीसदी से ज्यादा रिकवरी की गुंजाइश दिख रही है.

20-20 फीसदी गिर रहा था भाव

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर कार्रवाई की थी. आरबीआई ने उस दिन बाजार बंद होने के बाद एक्शन की जानकारी दी थी. उसके बाद 1 फरवरी को बजट के दिन बाजार खुलते ही पेटीएम का शेयर 20 फीसदी लुढ़क गया. पेटीएम के शेयरों में तब तक हर रोज 20-20 फीसदी की गिरावट आती रही, जब तक कि बाजार ने सर्किट लिमिट को घटाकर 5 फीसदी नहीं कर दिया.

इतना गिर चुका है पेटीएम शेयर

31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद पेटीएम का शेयर 761.20 रुपये पर रहा था. यानी आरबीआई के एक्शन से पहले पेटीएम के एक शेयर का भाव 761.20 रुपये था. शुक्रवार को लगे अपर सर्किट से पहले पेटीएम का शेयर अपने नए ऑल-टाइम लो लेवल 318.05 रुपये तक गिर गया था. यानी आरबीआई के एक्शन के बाद अब तक पेटीएम का शेयर 140 फीसदी तक लुढ़क चुका है.

अनुपालन के लिए मिला ज्यादा समय

बर्नस्टीन का मानना है कि आरबीआई का एक्शन सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक यानी पेटीएम की बैकिंग यूनिट पर है. ऐसे में पेटीएम के बाकी बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. वहीं आरबीआई से मिली 15 दिनों की मोहलत को लेकर ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि इससे पेटीएम को रेगुलेटरी कम्पलायंस के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा.

अब ये है आरबीआई की नई डेडलाइन

आपको बता दें कि 31 जनवरी को लिए गए एक्शन में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने समेत कुछ काम से तत्काल रोक दिया था. वहीं वॉलेट से लेकर बैंक अकाउंट आदि की विभिन्न सेवाओं के लिए 29 फरवरी की डेडलाइन तय की गई थी. अब रिजर्व बैंक ने डेडलाइन को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक ध्यान दें! 15 मार्च से पहले करें ये काम, वर्ना अटक जाएगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget