एक्सप्लोरर

एक तरफ ट्रंप का टैरिफ, दूसरी तरफ चीन की जमकर सोने की खरीदारी; क्या गोल्ड रेट में फिर आएगा उछाल?

Gold Prices Outlook: वैश्विक स्तर पर एक साथ कई सारी चीजें हो रही हैं, जिससे सोने की कीमतें प्रभावित हो सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिसंबर तक कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है.

Gold Prices Outlook: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 जुलाई को लागू होने वाले टैरिफ की डेडलाइन को बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया है. इसी के साथ ट्रंप ने 14 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का भी ऐलान किया है. यानी कि इससे साफ है कि सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की डिमांड लगातार बनी रहेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों पर अधिक जानकारी के लिए ट्रेड डील पर बारीकी से नजर रखना जरूरी है.

ट्रंप ने इन 14 देशों पर लगाया टैरिफ 

ट्रंप ने सोमवार को जापान, दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों पर 25-40 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होगी. इसके अलावा, ट्रंप ने ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले किसी भी देश पर 10 परसेंट अतिरिक्त टैरिफ लगाने की भी बात कही. सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट में ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले देश पर अलग से 10 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. 6-7 जुलाई के बीच रियो डी जेनेरियो में खत्म हुए 17वें शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप ने यह धमकी दी है क्योंकि बताया जा रहा है कि इसमें कई अहम मुद्दों के साथ एकतरफा टैरिफ जैसे मुद्दों पर भी बात की गई. 

ट्रंप के ऐलान से मचा हड़कंप 

इधर ट्रंप के इसी ऐलान के बाद चार दिनों तक रेट घटने के बाद आज सोने की कीमतों में उछाल आया. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 87,118 रुपये रहा. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 89,283 रुपये दर्ज की गई. बुलियन मार्केट में भी प्रति 10 ग्राम की दर से 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 97,520 रुपये और 89,393 रुपये दर्ज किया गया. 

चीन भी खूब खरीद रहा सोना 

इस बीच, चीन भी लगातार सोना खरीद रहा है, जिसका असर कीमतों पर दिख सकता है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन डॉलर पर निभर्रता कम करने और अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए जमकर सोने की खरीदारी कर रहा है. इससे वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत बढ़ सकती है. एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि साल 2025 के आखिर तक सोने की कीमतें फिर से 1 लाख रुपये के पार जा सकती है. इससे पहले अप्रैल में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

अप्रैल के बाद अब दिसंबर में बढ़ेंगी सोने की कीमतें! 10 ग्राम की कीमत पहुंच सकती है 1 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget