एक्सप्लोरर

OLA: ओला ने इन देशों में खत्म किया अपना कारोबार, आईपीओ से पहले समेट रही बिजनेस 

OLA International Business: ओला ने अपने कस्टमर्स को सेवाएं बंद करने का मैसेज भेजना शुरू कर दिया है. ओला फिलहाल अपने 5500 करोड़ रुपये के आईपीओ पर ध्यान देना चाहती है.

OLA International Business: कैब सर्विस बिजनेस की दिग्गज कंपनी ओला (OLA) ने अपने इंटरनेशनल बिजनेस को खत्म करने के ऐलान किया है. उसने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से अपना कारोबार समेटने के फैसला किया है. ओला का फोकस अब सिर्फ भारत पर रहने वाला है. कंपनी की प्राथमिकता इस समय उसका लगभग 5500 करोड़ रुपये का आईपीओ (OLA IPO) है. ओला को भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) और अंकित भाटी (Ankit Bhati) ने 2011 में बनाया था. इसके बाद 2018 में इसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था. 

12 अप्रैल को बंद हो जाएंगी ओला की सेवाएं 

सॉफ्ट बैंक (SoftBank) से समर्थन प्राप्त ओला को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लगभग 6 साल हो गए हैं. ओला प्रवक्ता के अनुसार, आईपीओ लाने से पहले कंपनी घरेलू बाजार पर फोकस करना चाहती है. ओला ने अपने यूजर्स को कारोबार बंद करने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया में ओला की सेवाएं 12 अप्रैल को बंद हो जाएंगी. यह उबर को टक्कर दे रही थी. कंपनी की सेवाएं सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, गोल्ड कोस्ट, पर्थ, एडीलेड और कैनबरा में उपलब्ध हैं. ओला ने साल 2020 से ही स्टाफ में कटौती और लोकल ड्राइवर ऑफिस बंद करने शुरू कर दिए थे. कंपनी के ऑस्ट्रेलियन सोशल मीडिया अकाउंट पर भी 2021 के बाद से ही कोई पोस्ट नहीं की गई है.

फिलहाल भारत में विस्तार की अपार संभावनाएं 

ओला प्रवक्ता ने बताया कि हमें फिलहाल भारत में विस्तार की अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं. भारत में कंपनी सैकड़ों शहरों में काम कर रही है. साथ ही यह दोपहिया राइड भी उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि मोबिलिटी का भविष्य इलेक्ट्रिक है. इसलिए हम अपनी प्राथमिकताएं बदल रहे हैं. विदेश में चलने वाले व्यापार को बंद करके हम भारत में बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान देंगे.

5.4 अरब डॉलर आंकी गई थी ओला की वैल्यूएशन

ओला देश के हाई प्रोफाइल स्टार्टअप में गिना जाता है. हाल ही में हुए फंडिंग राउंड के दौरान ओला की वैल्यूएशन 5.4 अरब डॉलर आंकी गई थी. इसे टीमसेक, टाइगर ग्लोबल और वॉरबर्ग पिंकस जैसे दिग्गज निवेशकों का सपोर्ट हासिल है. कंपनी ने दिसंबर, 2023 में आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे. इस आईपीओ में लगभग 5500 करोड़ रुपये के शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए बेचे जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

BBC Ownership: बीबीसी इंडिया को मिले नए भारतीय मालिक, जानिए क्यों हुआ यह बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
Rajesh Exports: गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget