एक्सप्लोरर

Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने कर दिया कमाल! 5 दिनों में 40 फीसदी चढ़ा स्टॉक, और तेजी संभव!

Ola Electric Mobility Share Price: 22 नवंबर को ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 66.66 रुपये पर जा फिसला था और उस लेवल से शेयर में 27 रुपये के करीब तेजी आ चुकी है.

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) का स्टॉक में गुरुवार के सत्र में भी शानदार तेजी देखी जा रही है. ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6.24 फीसदी के उछाल के साथ 93.60 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है. शुक्रवार 22 नवंबर को 66.66 रुपये के निचले स्तर पर गिरने के बाद स्टॉक में 5 दिनों में 40 फीसदी का उछाल चुका है. 

गिग वर्कर्स की स्कूटी ने भरा जोश 

23 नवंबर, 2024 को ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कंपनी कुछ दिलचस्प चीजों पर काम कर रही है और आने वाले हफ्तों में इसका एलान किया जाएगा. 26 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया में इस एलान पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि ओला S1 Z j और गिग वर्कर्स के लिए गिग रेंज वाली टू-व्हीलर्स लाने की घोषणा की जिसकी शुरुआत 39000 रुपये से हो रही है. उन्होंने कहा बुकिंग शुरू हो चुका है और अप्रैल 2025 से डिलिवरी शुरू होगी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, भारत की गिग इकोनॉमी अगले कुछ वर्षों में दोगुनी हो जाएगी और कुछ वर्षों में गिग वर्कर्स की संख्या 10 मिलियन से ज्यादा होगी. उन्होंने कहा, अभी इन वर्कर्स को खराब क्वालिटी और ऊंची कीमत वाली टू-व्हीलर्स राइड करना होता है  लेकिन ओला गिग इसे बदलकर रख देगा. 

ओला इलेक्ट्रिक बना रॉकेट

भाविष अग्रवाल के इस पोस्ट के बाद ही ओला इलेक्ट्रिक का शेयर रॉकेट बन गया. कंपनी का स्टॉक अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस 76 रुपये से गिरकर 66.66 रुपये तक जा फिसला था. लेकिन उसके बाद से पांच सेशन में कंपनी के शेयर में 40 फीसदी का उछाल आ चुका है. हालांकि ओला इलेक्ट्रिक का शेयर अभी भी अपने लाइफटाइम हाई 157.40 रुपये से 42 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.   

सिटी के टारगेट को पीछे छोड़ा

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के स्टॉक को बूस्टर डोज मिला ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी के कवरेज रिपोर्ट से जिसने 26 नवंबर को जब स्टॉक 73 रुपये के करीब था तब 90 रुपये का टारगेट दिया था. अब ओला इलेक्ट्रिक का शेयर सिटी के टारगेट के भी पार निकल चुका है. ब्रोकरेज हाउस ने कहा, ओला का इलेक्ट्रिक टी-व्हीलर सेगमेंट में 38 फीसदी हिस्सेदारी है और अपने सेगमेंट में मजबूत होने के चलते लंबी अवधि में स्टॉक का भविष्य बेहतर नजर आ रहा है.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) 

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: 3D मैपिंग से जुड़े इस मल्टीबैगर स्टॉक में बंपर उछाल संभव, एलारा कैपिटल ने दिया ऐसा टारेगट कि लपक लेंगे शेयर आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget