एक्सप्लोरर

Ola Cabs: ओला को एक और झटका, बैंक अकाउंट में वापस देना पड़ेगा कस्टमर से लिया हुआ पैसा

Bhavish Aggarwal: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा है कि नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर ओला कैब्स के खिलाफ बिल और रिफंड को लेकर 2000 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं.

Bhavish Aggarwal: ओला ग्रुप (OLA Group) और इसके सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. लिस्टिंग के बाद ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं. साथ ही कंपनी के ऊपर खराब सर्विसिंग के 10 हजार से ज्यादा शिकायतें की जा चुकी हैं. इन पर केंद्र सरकार जांच कर रही है. साथ ही कंपनी को नोटिस भी भेजा गया है. इसी मसले पर भविष अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में तीखी बहस भी हुई थी.

अब रविवार को सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंपनी को आदेश दिया है कि उन्हें ओला कैब (Ola Cabs) के खिलाफ शिकायत करने वाले कस्टमर का पैसा उसके अकाउंट में भी ट्रांसफर करने का ऑप्शन देना पड़ेगा. अभी तक कंपनी शिकायत करने वाले को एक कूपन पकड़ा देती है, जिसका इस्तेमाल अगली राइड के दौरान ही किया जा सकता है. 

बैंक अकाउंट ट्रांसफर का देना पड़ेगा ऑप्शन 

सीसीपीए (Central Consumer Protection Authority) ने कहा कि नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (National Consumer Helpline) पर इस संबंध में 2,061 शिकायतें आ चुकी हैं. रेगुलेटरी अथॉरिटी ने ओला कैब्स को निर्देश दिए हैं कि उन्हें कंज्यूमर को रिफंड के दौरान ऑप्शन देना होगा कि वह बैंक अकाउंट ट्रांसफर चाहते हैं या कूपन. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs) को जानकारी मिली थी कि ओला एप पर नो क्वेश्चन आस्कड रिफंड पॉलिसी है. मगर, इसके तहत सिर्फ कूपन दिए जा रहे हैं. यह उपभोक्ता अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है. 

कस्टमर को बिल लेने का भी अधिकार होगा 

सीसीपीए की चीफ कमिश्नर निधि खरे ने आदेश दिया है कि ओला को सभी बुकिंग के बिल भी कंज्यूमर को देने पड़ेंगे. फिलहाल कस्टमर को कंपनी की ओर से ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है. कस्टमर चाहकर भी अपना बिल नहीं ले सकता. इस तरह की गतिविधि कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (Consumer Protection Act) के तहत अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस में आती है. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर इस साल 9 अक्टूबर तक ओला कैब्स के खिलाफ ज्यादातर शिकायतें ज्यादा चार्ज लेने और रिफंड की समस्याओं को लेकर हैं.

ये भी पढ़ें 

Diwali Discount: दीवाली पर आई बड़ी खुशखबरी, हवाई किराए में भारी गिरावट से घर जाना हुआ आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget