एक्सप्लोरर

NTPC Green Energy Share: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक पहली बार इश्यू प्राइस से फिसला नीचे, लाइफटाइम हाई से 31 फीसदी गिरा शेयर

NTPC Green Energy: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का स्टॉरक लिस्टिंग के बाद 155.35 रुपये के हाई पर जा पहुंचा था. अपने हाई से स्टॉक अब करीब 31 फीसदी नीचे गिर चुका है.

NTPC Green Energy Share Price: दो महीने पहले 27 नवंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर लिस्टिंग के बाद पहली बार एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक (NTPC Green Energy Share ) अपने इश्यू प्राइस के नीचे जा फिसला है. विदेशी निवेशकों (FPI) की भारी बिकवाली के चलते शेयर बाजार औंधे मुंह गिरकर कारोबार कर रहा है और इसी के चलते एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी तेज गिरावट आ गई. 

सोमवार 27 जनवरी 2025 के कारोबारी सेशन में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 4.38 फीसदी की गिरावट के साथ 107.40 रुपये के लेवल पर जा लुढ़का. और इसी के साथ एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर लिस्टिंग के बाद पहली 108 रुपये के इश्यू प्राइस से नीचे जा फिसला है. पिछले सेशन में स्टॉक 112.32 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप भी घटकर 91 हजार करोड़ रुपये के करीब आ गया है. 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक लिस्टिंग के बाद 155.35 रुपये के हाई पर जा पहुंचा था. अपने हाई से स्टॉक अब करीब 31 फीसदी नीचे गिर चुका है. 27 नवंबर 2024 को 108 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक इश्यू प्राइस से 3.24 फीसदी ऊपर 111.50 रुपये पर लिस्ट हुआ था. हालांकि लिस्टिंग के बाद निवेशकों की खरीदारी के चलते स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली थी. 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने बीते साल आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपये जुटाये थे. ये आईपीओ 19 से 22 नवंबर, 2024 तक खुला हुआ था. कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 102-109 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया था. जैसे-तैसे रिटेल निवेशकों (Retail Investors) और संस्थागत निवेशकों (Qualified Institutional Buyers) के दमकर आईपीओ का बेड़ा पार हुआ. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ कुल 2.55 गुना ही भरा जा सका था. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के प्राइस बैंड के महंगा होने को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे थे. लेकिन जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर अलॉट हुए उनका मुनाफा अब गायब हो चुका है. 

ये भी पढ़ें 

SEBI New Chief: माधबी पुरी बुच की सेबी से विदाई तय, सरकार ने मंगाया नए चेयरमैन पद के लिए आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget