एक्सप्लोरर

NTPC Green Energy IPO: एनपीटीसी ग्रीन एनर्जी लेकर आ रही 2024 का सबसे धमाकेदार आईपीओ,10000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

NTPC Green Energy IPO: साल 2024 आईपीओ के लिए बेहद शानदार रहा है और एनपीटीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ का इंवेस्टर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

NTPC Green Energy IPO: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) और बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bjaj Housing Finance) के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों की तो लॉटरी निकल गई. लेकिन जिन निवेशकों को इन दोनों आईपीओ में शेयर अलॉट नहीं हुए उन्हें साल 2024 के सबसे धमाकेदार आईपीओ में आवेदन करने का मौका मिलने जा रहा है जो इसी फेस्टिव सीजन में दस्तक दे सकता है. हम बात करें रहे हैं देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) की ग्रीन एनर्जी से जुड़ी सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ (NTPC Green Energy IPO) की. 

10,000 करोड़ रुपये का होगा आईपीओ     

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ जल्द आने वाला है और कंपनी ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल  कर आईपीओ लाने की तैयारी की शुरुआत कर दी है.  एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. और इस आईपीओ में पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा यानि कंपनी नए शेयर्स जारी करेगी और प्रमोटर कंपनी आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर का 10 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू होगा. और फ्लोर प्राइस, कैप प्राइस और इश्यू प्राइस बीआरएलएम (BRLM) के साथ कंसलटेशन के बाद तय किया जाएगा. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर की लिस्टिंग एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जाएगी.   

7500 करोड़ रुपये बकाया कर्ज चुकाएगी कंपनी

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने ड्रॉफ्ट पेपर में बताया कि 10,000 करोड़ रुपये जो आईपीओ में जुटाया जाएगा उसमें से 7500 करोड़ रुपये के जरिए कंपनी बकाये कर्ज का भुगतान करेगी. वित्त वर्ष 2024-25 में 4000 करोड़ रुपये और 2025-26 में 3500 करोड़ रुपये बकाया कर्ज चुकाया जाएगा. बाकी बचे रकम को कंपनी जनरल कॉरपोरेट पर्पस और विस्तार पर खर्च करेगी.   

IPO में एनटीपीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्वेशन 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए दाखिल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर में बताया कि आईपीओ में कुछ शेयर्स पात्रा रखने वाले कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखेगी और आईपीओ में एम्पलॉय रिजर्वेशन पोर्शन होगा. तो जिन निवेशकों के पास एनटीपीसी के शेयर हैं उनके लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरहोल्डर्स रिजर्वेशन पोर्शन होगा. यानि आईपीओ में कर्मचारियों और एनटीपीसी के शेयरधारकों के लिए कुछ शेयरों का कोटा रिजर्व रहेगा. साथ ही कर्मचारियों को आईपीओ प्राइस में डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

ये हैं आईपीओ के बैंकर्स 

आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं और केफिन टेक्नोलॉजी आईपीओ की रजिस्टरार है. 

ये भी पढ़ें 

Swiggy IPO: स्विगी के आईपीओ पर आ गया माधुरी दीक्षित का दिल, लगा दी करोड़ों की रकम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget