एक्सप्लोरर

Nifty Bank F&O expiry: बदल गया निफ्टी बैंक की एफएंडओ एक्सपायरी का दिन, अब गुरुवार के बजाय इस खास दिन होगा काम

Change in Bank Nifty Expiry: अभी तक बैंक निफ्टी के एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी गुरुवार को एक्सपायर होते थे. मार्च से इसमें बदलाव हो रहा है...

देश के सबसे प्रमुख शेयर बाजारों में से एक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी बैंक के डेरिवटेव सौदों की एक्सपायरी को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. अब तब बैंक निफ्टी के डेरिवेटिव सौदों की एक्सपायरी महीने के आखिरी गुरुवार को होती थी. अब इसका दिन बदल दिया गया है.

मार्च 2024 से बदलाव लागू

ताजे बदलाव के बाद बैंक निफ्टी के एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट अब हर महीने के आखिरी बुधवार को एक्सपायर होंगे. यह बदलाव बैंक निफ्टी के सभी फ्यूचर एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट जैसे मंथली व क्वार्टरली पर लागू होगा. कॉन्ट्रैक्ट साइकल एक्सपायरी के दिन में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू नहीं हो रहा है. एनएसई ने इस बदलाव के लिए दो महीने का समय दिया है. एनएसई के अनुसार, एक्सपायरी को लेकर किया गया ये बदलाव 01 मार्च 2024 से लागू होगा.

अवकाश के मामले में ये इंतजाम

एनएसई ने बयान में यह भी बताया है कि अगर महीने के आखिरी बुधवार को किसी कारण से बाजार में अवकाश रहा तो ऐसी स्थिति में एक्सपायरी उससे एक दिन पहले यानी महीने के आखिरी सप्ताह के मंगलवार को होगी. लंबे समय से बैंक निफ्टी के फ्यूचर एंड ऑप्शंस के मंथली व क्वार्टरली साइकल के सौदों की एक्सपायरी महीने के आखिरी गुरुवार को होती आ रही है. अब यह व्यवस्था दो महीने में इतिहास बनने वाली है.

जनवरी-फरवरी के लिए नहीं बदलाव

चूंकि एक्सपायरी के दिन में बदलाव मार्च से लागू हो रहा है, ऐसे में जनवरी 2024 और फरवरी 2024 के मंथली एक्सपायरी डेट में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं 01 मार्च 2024 को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट एक दिन पहले यानी 29 फरवरी 2024 के लिए प्रीपोन कर दिए जाएंगे. नई व्यवस्था के तहत बुधवार को बैंक निफ्टी की पहली एक्सपायरी 27 मार्च को आने वाली है.

एनएसई ने दी मेंबर्स को हिदायत

एनएसई ने कहा कि 29 फरवरी के बाद से यानी 01 मार्च के बाद के सभी एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट अपडेटेड एक्सपायरी के साथ उपलब्ध होंगे. यह सर्कुलर 29 फरवरी 2024 के दिन कारोबार समाप्त होने के बाद लागू हो जाएगा. रिवाइज्ड कॉन्ट्रैक्ट 01 मार्च 2024 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे. मेंबर्स को 01 मार्च 2024 को ट्रेड करने से पहले एक्सट्रानेट पाथ faoftp/faocommon से अपडेटेड contract.gz, spd_contract.gz, MII - Contract.gz और MII - spd contract.gz फाइल उठाने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बाइनेंस समेत 9 विदेशी क्रिप्टो कंपनियों को मिला मनी लॉन्ड्रिंग का नोटिस, भारत में किया जा सकता है ब्लॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget