एक्सप्लोरर

खत्म हुआ इंतजार! आज से खुल गया NSDL का IPO, ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा स्टॉक

NSDL IPO: भारत की पहली और सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का आईपीओ आज से खुल गया है. यह पूरी तरह से OFS यानी ऑफर फॉर सेल है.

NSDL IPO: भारत की पहली और सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का आईपीओ आज से खुल गया है. इसमें निवेश के लिए 1 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. यानी कि इसके जरिए आने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं, बल्कि अपनी हिस्सेदारी बेच रहे मौजूदा शेयरहोल्डर्स की जेब में जाएगा.

आईपीओ में 5.01 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं. यानी कि  NSE, SBI, HDFC बैंक, IDBI बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयरधारक 5.01 करोड़ इक्विटी शेयर बेचकर कंपनी से बाहर निकल रहे हैं. NSDL के आईपीओ के  एक लॉट में 18 इक्विटी शेयर हैं और निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 14,400 रुपये है. NSDL की बीएसई में लिस्टिंग 6 अगस्त को होने की संभावना है. 

ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा आईपीओ 

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 760 रुपये से 800 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. खुलने से पहले यह आईपीओ ग्रे मार्केट में धुआं उड़ा रहा है. अनलिस्टेड मार्केट में NSDL आईपीओ का GMP 126 रुपये है. यानी कि खुलने से पहले ग्रे मार्केट में एनएसडीएल के शेयर की कीमत 126 के प्रीमियम पर कारोबार कर रही थी. आईपीओ के अपर प्राइस बैंड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए NSDL के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 926 रुपये प्रति शेयर बताई गई है, जो 800 रुपये के आईपीओ प्राइस से 15.75 परसेंट ज्यादा है. 

क्या करती है कंपनी? 

NSDL देश की पहली डिपॉजिटरी और डीमैट अकाउंट सर्विस देने वाली प्रमुख संस्था है, जिसकी शुरुआत 1996 में की गई थी. कंपनी इक्विटी, डेट, म्यूचुअल फंड, REITs, InvITs, AIFs जैसे एसेट्स के लिए अपनी डिपॉजिटरी सेवाएं प्रदान करती है. इसके डीमैट अकाउंट होल्डर देश के 99 परसेंट से ज्यादा पिन कोड और दुनियाभर के 186 देशों में फैले हुए हैं. NSDL ने फाइनेंशियल सिस्टम में शेयरों को डीमैट के रूप में रखने और उन्हें ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान कर निवेशकों के लिए शेयरों में निवेश और उन्हें मैनेज करने के तरीके के आसान बना दिया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

India-US Trade Deal: बातों ही बाताें में ट्रंप ने कर दिया इशारा, भारत पर कितना लगने जा रहा टैरिफ इस पर दिया संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget