एक्सप्लोरर

NPS Vatsalya: एनपीएस वात्सल्य स्कीम को मिला ऐसा रिस्पॉन्स, पहले दिन एनरॉल हुए करीब 10 हजार नाबालिग

NPS Vatsalya Scheme: एनपीएस वात्सल्य योजना का ऐलान पहली बार जुलाई में पेश पूर्ण बजट में किया गया था. उसके बाद इस सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने योजना की आधिकारिक शुरुआत की...

युवाओं के भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए शुरू की गई स्कीम एनपीएस वात्सल्य (NPS Vatsalya) को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्कीम को लॉन्च होते ही लोगों ने हाथों-हाथ लेना शुरू कर दिया है. इसका पता इस बात से चलता है कि लॉन्चिंग के बाद पहले दिन ही योजना के तहत करीब 10 हजार एनरॉलमेंट हो गए.

स्कीम को मिला ऐसा बंपर रिस्पॉन्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनपीएस वात्सल्य योजना को लॉन्च होने के बाद पहले दिन ही करीब 9,700 नाबालिग सब्सक्राइबर मिल गए. रिपोर्ट में पीएफआरडीए के हवाले से कहा गया कि एनपीएस वात्सल्य स्कीम को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. स्कीम के तहत पहले दिन 9,705 नाबालिब सब्सक्राइबर एनरॉल किए गए. उन्हें विभिन्न पॉइंट्स और प्रजेंस (PoPs) और NPS portal के जरिए एनरॉल किया गया. 2,197 अकाउंट तो सिर्फ ई-एनपीएस पोर्टल के जरिए खोले गए.

बजट में हुआ था स्कीम का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना की घोषणा जुलाई में पेश पूर्ण बजट क दौरान की थी. उसके बाद इस सप्ताह 18 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्कीम की आधिकरिक तौर पर शुरुआत की. स्कीम का उद्देश्य देश के युवाओं का वित्तीय भविष्य सुरक्षित कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है.

पीएफआरडीए से मैनेज हो रही स्कीम

इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के द्वारा मैनेज किया जा रहा है. इस सरकारी स्कीम के तहत माता-पिता व अभिभावक बच्चों के भविष्य के लिए पैसे जोड़ सकते हैं. इस स्कीम का लाभ 18 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे के लिए उठाया जा सकता है. इसके तहत कम से कम 1000 रुपये निवेश करने की जरूरत है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है.

स्कीम में मिलता है कम्पाउंडिंग का फायदा

एनपीएस वात्सल्य स्कीम सब्सक्राइबर्स को कम्पाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि का फायदा दिलाती है. इस स्कीम में बच्चा जैसे ही 18 साल का होगा, उसके नाम से खुला एनपीएस वात्सल्य अकाउंट अपने आप स्टैंडर्ड एनपीएस अकाउंट में बदल जाएगा. इस स्कीम में शुरुआती 3 साल की लॉक-इन पीरियड है. उसके बाद जमा राशि के 25 फीसदी हिस्से को 3 बार निकाला जा सकता है. पीआईबी चंडीगढ़ के एक कैलकुलेशन के हिसाब से इसमें हर महीने 10 हजार रुपये निवेश कर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटर्न पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: जानिए क्या है एनपीएस वात्सल्य स्कीम, कैसे और कौन उठा सकेगा इसका फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget