एक्सप्लोरर

Voluntary Retirement: एनपीएस में कवर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं वॉलंटरी रिटायरमेंट, सरकार ने बनाये नए नियम

NPS Update: DoP&PW के ऑफिस मेमोरंडम के मुताबिक वैसे सरकारी कर्मचारी जो वॉलंटरी रिटायरमेंट ले रहे हैं उन्हें पीएफआरडीए के रेगुलेशंस 2015 के तहत सभी बेनेफिट्स दिया जाएगा.

National Pension System: केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) जो एनपीएस ( National Pension System)  के तहत आते हैं उनके वॉलंटरी रिटायरमेंट (Voluntary Retirement) को लेकर सरकार ने नया गाइडलाइंस जारी किया है. डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर के इस नए गाइडलाइंस के मुताबिक वैसे केंद्रीय कर्मचारी जिन्होंने 20 साल के रेगुलर सर्विस की अवधि को पूरा कर लिया हो अगर वो चाहे तो नियुक्त करने वाली अथॉरिटी को तीन महीने का नोटिस देकर वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए इजाजत मांग सकते हैं. 

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (Department of Pension and Pensioners Welfare) ने 11 अक्टूबर 2024 को ऑफिस मेमोरंडम जारी किया है. इस नए रूल्स के मुताबिक वैसे कर्मचारी जिन्होंने 20 सालों की सर्विस अवधि को पूरा कर लिया है वो अगर चाहे तो उसके बाद वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें उस अथॉरिटी के पास आवेदन लगाना होगा जिसने उनकी नियुक्ति की है. अगर अथॉरिटी केंद्रीय कर्मचारी के अनुरोध को खारिज नहीं करता है तो नोटिस पीरियड के खत्म होते ही रिटायरमेंट प्रभावी हो जाएगा. 

इस नियम के मुताबिक अगर केंद्रीय कर्मचारी तीन महीने से नोटिस पीरियड से कम समय में रिटायर होना चाहता है तो उन्हें इसके लिए लिखित में अनुरोध करना होगा. नियुक्त करने वाली अथॉरिटी अनुरोध पर विचार करने के बाद नोटिस पीरियड को छोटा कर सकती है. केंद्रीय कर्मचारी वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए एक बार नोटिस दे देता है तो अथॉरिटी के अप्रूवल के बगैर उसे वापस नहीं ले सकता है. इसे वापस लेने के लिए जिस तारीख को रिटायरमेंट की इजाजत मांगी गई थी उससे 15 दिन पहले आवेदन करना होगा.  
Voluntary Retirement: एनपीएस में कवर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं वॉलंटरी रिटायरमेंट, सरकार ने बनाये नए नियम 

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DoP&PW) के ऑफिस मेमोरंडम के मुताबिक सरकारी कर्मचारी जो सर्विस से वॉलंटरी रिटायरमेंट ले रहे हैं उन्हें पीएफआरडीए के रेगुलेशंस 2015 के तहत सभी बेनेफिट्स दिया जाएगा. उन्हें स्टैंडर्ड रिटायरमेंट एज पर वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो रेगुलर सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट पर दिया जाता है. अगर सरकारी कर्मचारी  इंडीविजुअल पेंशन अकाउंट को जारी रखना चाहता है या रिटायरमेंट की तारीख पर नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को टालना चाहता है तो पीएफआरडीए के रेगुलेशंस के तहत इस ऑप्शन को अपना सकता है. 

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी स्पेशल वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम के तहत सरप्लस एम्पलॉयज होने के चलते रिटायर होता है ये नियम वैसे कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा. साथ ही कोई कर्मचारी सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग या ऑटोनॉमस बॉडी में रख लिया जाता है तो उनपर भी ये नियम लागू नहीं होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget