एक्सप्लोरर

अब बिना FAT के नहीं जेनरेट होगा UAN, EPFO के नए नियम से 2 दिन में 1000 से ज्यादा उम्मीदवारों का रूका सिलेक्शन प्रॉसेस

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने उमंग ऐप से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. इस पर ISF ने चिंता जताई है.

EPFO Update: देशभर में 130 से अधिक कंपनियों की सदस्यता वाले इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (ISF) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक हालिया आदेश पर चिंता जताई है. इसके तहत 1 अगस्त 2025 से उमंग ऐप से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी. यानी कि अब UMANG ऐप के जरिए UAN फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) से ही जारी होगा. यह नया नियम सभी नए कर्मचारियों पर लागू होगा. 

2 दिन में अटकीं 1000 से ज्यादा नौकरियां 

भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन का कहना है कि फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के नियम में हुए बदलाव की वजह से केवल दो दिनों में 1,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रॉसेस रूक गया है. इससे पेरोल पर तो असर पड़ा ही है साथ ही PF कंट्रीब्यूशन और दूसरे नियमों का पालन करने में भी मुश्किलें आ रही हैं. ISF के मुताबिक, स्टाफिंग कंपनियों में बड़ी संख्या में टेम्पररी वर्कर्स लिए जाते हैं. यहां इनकी जॉइनिंग और एग्जिट लगातार होता रहता है.

अब KYC अपडेट कराना हर कर्मचारी के लिए जरूरी है, जिसके लिए FAT को अनिवार्य कर दिया गया है. अब दिक्कत यह है कि कई कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, जिससे UAN जेनरेट होने में वक्त लग रहा है और इसका सीधा असर सैलरी देने और पीएफ अंशदान पर पड़ रहा है.

खासकर MSMEs और हाई टर्नओवर वाले सेक्टरों में ये दिक्कतें आ रही हैं, जहां सर्वर डाउन होने या कैमरे या नेटवर्क की क्वॉलिटी खराब होने के चलते फेस रिकग्निशन फेल हो रहा है. इससे UAN बनने में देरी हो रही है. अब EPFO ने आधार लिंकिंग और FAT के लिए 30 जून 2025 तक की समयसीमा तय की है. समय पर नियमों का अनुपालन नहीं करने से पेनाल्टी लग सकती है, PF कंट्रीब्यूशन रूक सकता है. इससे कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों प्रभावित होंगे. इन चीजों से निपटने के लिए ISF ने कुछ सुझाव दिए हैं. 

ISF ने दिए कुछ सुझाव 

ISF का कहना है कि डिजिटल ऑनबोर्डिंग और FAT अवेयरनेस के लिए समयसीमा बढ़ाई जाए ताकि कर्मचारियों को EPFO, UAN और UMANG ऐप के बारे में समझने में थोड़ा और वक्त मिल जाए. उचित सपोर्ट और कम्युनिकेशन के साथ FAT रजिस्ट्रेशन को आसान बनाया जाए. साथ ही पहली बार नौकरी करने वालों के लिए नियोक्ताओं को पोर्टल से UAN बनाने की अनुमति दी जाए ताकि PF रजिस्ट्रेशन में देरी न हो. 

क्या होता है UAN? 

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर EPFO की तरफ से जारी किया जाता है, जिसे बोलचाल की भाषा में UAN कहते हैं. यूएएन अलग-अलग एम्प्लॉयर्स की तरफ से किसी व्यक्ति को दिए गए कई मेंबर आईडी के लिए एक छत्र पहचान के रूप में काम करता है. यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक 12-डिजिट का नंबर होता है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अकाउंट खुलवाने वाले हर कर्मचारी को दिया जाता है. कर्मचारी के नौकरी बदलने के बाद भी यूएएन नंबर एक ही रहता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

जिस भारत को ट्रंप कह रहे 'डेड इकोनॉमी', वहीं फल-फूल रहीं अमेरिकी कंपनियां; पलटवार हुआ तो पड़ जाएंगे लेने के देने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Silver Price: चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 8000 रु. से ज्यादा की उछाल, अब आगे क्या होगा?
चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 8000 रु. से ज्यादा की उछाल, अब आगे क्या होगा?
शेयर बाजार गुलजार, 283 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, लेकिन इन स्टॉक्स ने लगाई निवेशकों की लंका
शेयर बाजार गुलजार, 283 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, लेकिन इन स्टॉक्स ने लगाई निवेशकों की लंका
216 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बाद रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, 5% तक उछले भाव; जानिए डिटेल
216 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बाद रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, 5% तक उछले भाव; जानिए डिटेल
रिटायर्ड लोगों के लिए काम की खबर; इमरजेंसी के वक्त काम आएंगे ये विकल्प, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा लोन
रिटायर्ड लोगों के लिए काम की खबर; इमरजेंसी के वक्त काम आएंगे ये विकल्प, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा लोन

वीडियोज

Salim Khan को मामूली brain hemorrhage, Doctors ने बताया हालत स्थिर
Delhi Dwarka Accident: Sahil की मां की गुहार..आरोपी के पिता​ को पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार?
Maharashtra Breaking: लड़की के अपहरण के बाद हिंदू संगठनों का हंगामा, हाइवे किया जाम | Baramati
Assam Elections 2026: Bhupen Borah 22 फरवरी को होंगे BJP में शामिल | Himanta Biswa Sarma
Gold-Silver Traders के लिए Big Update! MCX ने बढ़ाया Trading Time | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
UP SIR Update: यूपी में आपको भी मिला चुनाव आयोग का नोटिस? तो करना होगा ये काम, निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी
यूपी में आपको भी मिला चुनाव आयोग का नोटिस? तो करना होगा ये काम, अधिकारी ने दी अहम जानकारी
Sahibzada Farhan Century: साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स देखने पहुंचे
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
नया आधार ऐप हुआ लाॅन्च, जानें इसमें क्या हैं फीचर्स और क्या हैं फायदे
नया आधार ऐप हुआ लाॅन्च, जानें इसमें क्या हैं फीचर्स और क्या हैं फायदे
पहले घूसखोर पंडत और अब यादव जी की लव स्टोरी... जानें जातियों पर बनीं कौन-सी फिल्में?
पहले घूसखोर पंडत और अब यादव जी की लव स्टोरी... जानें जातियों पर बनीं कौन-सी फिल्में?
Embed widget