एक्सप्लोरर

Milk Price Hike: अब इस ब्रांड का दूध भी हुआ महंगा, देखें आज से इतने रुपये बढ़े दाम

Cooperative Milk Producers Federation Limited ने Milkfed Punjab की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है. मिल्कफेड वेरका ब्रांड नाम से डेयरी प्रोडक्‍ट की ब‍िक्री करती है.

Milk Price Hike In Punjab: दो द‍िन पहले अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमत बढ़ा दिए थे. इसके बाद दूसरी कंपन‍ियों के डेयरी प्रोडक्‍ट भी महंगे होते जा रहे है. अब पंजाब राज्य कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Cooperative Milk Producers Federation Limited) ने दूध (Milkfed Punjab) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया गया है. मिल्कफेड वेरका (Verka) ब्रांड नाम से डेयरी प्रोडक्‍ट (Dairy Products) की ब‍िक्री करती है. Milkfed से यह कदम अमूल और मदर डेयरी के कीमत बढ़ाने के बाद उठाया जा रहा है.

अमूल ने बढ़ाये दाम 
मिल्कफेड का कहना है कि '19 अगस्त से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी. अमूल और मदर डेयरी 2 रुपये लीटर दूध की कीमत पहले ही बढ़ा चुके हैं. 17 अगस्‍त से नई दर पर दूध मिल रहा है. अमूल गोल्‍ड का दाम पहले के 59 रुपये प्रत‍ि लीटर के मुकाबले अब बढ़कर 61 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है.

6 महीने में दूसरी बार बढ़े रेट 
प‍िछले 6 महीने में कंपन‍ियों की तरफ से यह दूसरा मौका है जब दूध के रेट में इजाफा क‍िया गया है. इससे पहले मार्च की शुरुआत में कंपन‍ियों ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी 
अमूल ब्रांड के तहत दूध और अन्य डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) का कहना है कि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है. 

20 प्रतिशत हुई बढ़ोत्तरी 
अमूल ब्रांड के तहत दूध और अन्य डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) का कहना है कि दाम में इजाफा परिचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण हो रही है. पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार लागत बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है.

ये है नए दाम 

स्टेंडर्ड मिल्क- 500ML- 28 रुपये
स्टेंडर्ड मिल्क-1 लीटर-55 रुपये
स्टेंडर्ड मिल्क- 1.5 लीटर- 80 रुपये
डबल टोंड मिल्क-500 ML-23 रुपये
डबल टोंड मिल्क-200 ML-10 रुपये
फुल क्रीम मिल्क-500 ML- 31 रुपये
फुल क्रीम मिल्क-1 लीटर- 61 रुपये
फुल क्रीम मिल्क-1.5 लीटर- 90 रुपये
टोंड मिल्क-500 ML-26 रुपये
टोंड मिल्क-1 लीटर-51 रुपये
स्किम्ड मिल्क-500 ML-21 रुपये
गाय का दूध-500 ML-26 रुपये
गाय का दूध-1.5 लीटर-72 रुपये
टोंड मिल्क-6 लीटर-292 रुपये
डबल टोंड मिल्क- 6 लीटर-258 रुपये
स्टेंडर्ड मिल्क-6 लीटर-311 रुपये
फुल क्रीम मिल्क- 6 लीटर-349 रुपये

ये भी पढ़ें 

Reliance Industries AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के AGM में जियो के आईपीओ और 5जी मोबाइल सेवा के लॉन्च पर से उठेगा पर्दा!

Double Decker Electric Bus: ईंधन पर निर्भरता और प्रदूषण घटाने आ गई भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget