एक्सप्लोरर

नेशनल पेंशन स्कीम में शामिल होने की उम्र 65 साल तक बढ़ी

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने सोमवार को राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में जुड़ने की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 60 साल से बढ़ाकर 65 साल करने की घोषणा की.

नई दिल्ली: नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. पीएफआरडीए ने सोमवार को राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में जुड़ने की ऊपरी आयु सीमा को मौजूदा 60 साल से बढ़ाकर 65 साल करने की घोषणा की है. पीएफआरडीए के अध्यक्ष हेमंत कांट्रक्टेर ने 'वृद्धावस्था फंड को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में स्थांतरित करने' के कार्यक्रम के दौरान कहा, "पेंशन नियामक बोर्ड ने पहले ही इस बदलाव को हरी झंडी दे दी है और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी. उन्होंने कहा, "एनपीएस में अभी 18 से 60 साल के उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं और हमारे बोर्ड ने उम्रसीमा बढ़ाकर 65 साल तक करने को मंजूरी दे दी है."

70 साल तक भी हो सकती है उम्रसीमा उन्होंने कहा कि इस योजना में उम्रसीमा बढ़ाए जाने का विकल्प है और उम्रसीमा बढ़ाकर 70 साल तक करने की योजना है. पेंशन में रिफॉर्म करने के सरकार के निर्णय के पीछे तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पोर्टेबिलिटी को बढ़ाना या एनपीएस में वृद्धावस्था फंड को स्थांतरित कर इसे ज्यादा आकर्षक और ग्राहकों के लिए आसान बनाना है.

कांट्रेक्टर ने कहा, "हमारा उद्देश्य ऐसे सेक्टर के लिए पेंशन योजना शुरू करना है जहां यह उपलब्ध नहीं है. केवल 15 से 16 फीसदी कर्मचारियों को पेंशन का फायदा मिल रहा है, क्योंकि भारत में लगभग 85 फीसदी कर्मचारी अनॉर्गेनाइज्ड और अनियमित क्षेत्रों में काम करते हैं."

एनपीएस के फायदे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आज दुनिया की सबसे कम लागत की पेंशन योजना है. किसी भी सेविंग स्कीम में कॉस्ट बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि लगातार 25 से 30 सालों तक कॉस्ट में एक फीसदी के भी फर्क से बड़ा अंतर आ सकता है. लगातार 25 सालों तक 1 फीसदी से भी कम के फर्क से कम से कम 15 से 16 फीसदी का फर्क पैदा हो सकता है.

उन्होंने कहा, "हमारा फंड प्रबंधन (कॉस्ट ऑफ फंड मैनेजमेंट) खर्च सबसे कम 0.01 फीसदी है जब आप दूसरे के 0.4 या 0.5 फीसदी खर्च के साथ तुलना करते हैं.

बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 195 अंक ऊपर 31,882 पर बंद, निफ्टी 10,000 के पार फेसबुक, टिवटर, गूगल को हिदायत, ब्लू व्हेल के खिलाफ चलाएं जागरुकता अभियान जेपी इंफ्रा को झटका: कंपनी, बंगाल की खाड़ी में डूबे या अरब सागर में, ग्राहकों के हित सुरक्षित रहने चाहिए-सुप्रीम कोर्ट PNB के ग्राहकों को झटका: ATM से 5 से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर देने होंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget