एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: होटल, रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज देना जरूरी नहीं

नई दिल्लीः आम जनता के लिए नया साल शुरु होते ही अच्छी खबरों का आना शुरू हो गया है. आज लोगों को एक बड़ी राहत की खबर मिली है कि अब से होटलों और रेस्टोरेंट्स में आपको सर्विस चार्ज देना जरूरी नहीं होगा. गौरतलब है कि होटलों और रेस्टोरेंट्स में 5 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक सर्विस चार्ज लगता था. आप ध्यान रखें कि सर्विस चार्ज और सर्विस टैक्स में अंतर होता है और ये छूट सर्विस टैक्स नहीं बल्कि सर्विस चार्ज पर दी गई है.

अगली बार रेस्त्रां या होटल खाने-पीने को जाते हैं और वहां सर्विस चार्ज मांगा जाता है तो आप उसे मना भी कर सकते हैं सरकार ने साफ किया है कि सर्विस चार्ज वैकल्पिक है, होटल या रेस्त्रां इसे देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते.

सर्विस टैक्स और सर्विस चार्ज को लेकर हमेशा से ही भ्रम की स्थिति रही है. लेकिन ये समझना चाहिए कि सर्विस टैक्स सरकार के खजाने में जाता है. किसी भी एयरकंडीशंड रेस्त्रां में खाने-पीने पर सर्विस टैक्स देना अनिवार्य है. ध्यान देने की बात ये है कि वैट और दूसरे टैक्स या फिर सर्विस चार्ज को हटाने के बाद बची रकम के 40 फीसदी पर ही सर्विस टैक्स देना होता है जिससे इसकी प्रभावी दर 15 फीसदी ना होकर 6 फीसदी हो जाती है. दूसरी ओर सर्विस चार्ज होटल या रेस्त्रां के गल्ले में जाता है. होटल और रेस्त्रां में सभी बेयरों के बीच बराबर-बराबर टिप बंटे, इसीलिए प्रबंधन सर्विस चार्ज लेता है जो बिल की कुल रकम के 5 से 20 फीसदी के बराबर होता है.

उपभोक्ता मामलात मंत्रालय की मानें तो ग्राहकों ने जबरन सर्विस चार्ज वसूले जाने की शिकायत की है. ध्यान देने की बात ये है कि उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 में बिक्री बढ़ाने और वस्तु या सेवा मुहैया कराने के लिए यदि कोई अनुचित या भ्रामक तरीका अपनाता है तो उसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा और ग्राहक उसके खिलाफ शिकायत कर सकता है. इसी के मद्देनजर उपभोक्ता मामलात मंत्रालय ने होटल एसोसिएशन से सफाई मांगी. एसोसिएशन का कहना था कि सर्विस चार्ज पूरी तरह से ग्राहक के विवेक पर निर्भर करता है. यदि ग्राहक सेवा से संतुष्ट नहीं है तो वो इस चार्ज को हटवा सकता है. लिहाजा सर्विस चार्ज को पूरी तरह से स्वैच्छिक माना जाना चाहिए.

मंत्रालय ने अब तमाम राज्य सरकारों से कहा है कि वो इस बारे में कंपनी, होटल और रेस्त्रां को उपभोक्ता संरक्षण कानून के प्रावधानों की जानकारी दें. साथ ही वो होटल औऱ रेस्त्रां को सलाह दे कि कि वो अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सर्विस चार्ज स्वैच्छिक है, वैकल्पिक है का बोर्ड लगाएं. बोर्ड पर ये भी लिखा होना चाहिए कि असंतुष्ट ग्राहक इसे बिल से हटवा सकता हैं.

सर्विस चार्ज को लेकर वित्त मंत्रालय भी स्थिति स्पष्ट कर चुका है, फिर भी कई रेस्त्रां और होटल आभास दिलाते हैं कि ये पैसा सरकार को जा रहा है और ग्राहकों को देना ही होगा. अब उपभोक्ता मामलात मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण आने के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि होटल और रेस्त्रां मालिक ग्राहकों को अंधेरे में नहीं रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget