एक्सप्लोरर

Hero Motocorp: नहीं थम रहा जीएसटी नोटिस का सिलसिला, अब हीरो मोटो कॉर्प से हुई करोड़ों की टैक्स डिमांड

Hero Moto GST Notice: इससे पहले आईआईटी दिल्ली समेत कई शैक्षणिक संस्थानों को जीएसटी नोटिस भेजा गया था, जिसे लेकर मामला गरमाया हुआ है...

टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से इन दिनों दनादन नोटिस भेजे जा रहे हैं. आईआईटी दिल्ली समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को जीएसटी से टैक्स डिमांड के लिए मिले नोटिस का मामला अभी गरमाया ही हुआ था. अब जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को नोटिस भेजकर करोड़ों की डिमांड की गई है.

दिल्ली जीएसटी की ओर से आया नोटिस

वाहन कंपनी ने जीएसटी डिपार्टमेंट से मिले नोटिस के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है. कंपनी ने रविवार 18 अगस्त को बीएसई को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे करीब 18 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है. यह नोटिस दिल्ली जीएसटी की ओर से आया है. डिमांड ने बकाए टैक्स के अलावा ब्याज व पेनल्टी भी शामिल है.

बकाए के साथ इतना ब्याज और पेनल्टी

फाइलिंग के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प को भेजे गए नोटिस में सेंट्रल जीएसटी के सेक्शन 73 के तहत 9.38 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की मांग की गई है. उसके अलावा कंपनी को 7.32 करोड़ रुपये का ब्याज और 93.86 लाख रुपये की पेनल्टी का भुगतान करने के लिए कहा गया है. इस तरह हीरो मोटोकॉर्प को टोटल 17.64 करोड़ रुपये का भुगतान करना है.

टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

हालांकि कंपनी का कहना है कि उसके आकलन के हिसाब से टैक्स का कोई बकाया नहीं बनता है. हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, उसके आकलन के हिसाब से यह टैक्स डिमांड मेनटेनेबल नहीं है. नई दिल्ली स्थित जीएसटी अथॉरिटीज ने जिस इनपुट टैक्स क्रेडिट को डिसअलॉउ किया है, कंपनी ने जीएसटी के कानूनों के तहत उसे सही क्लेम किया था. कंपनी का कहना है कि वह टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करने समेत विभिन्न कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है.

ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहा है शेयर

आज शुरुआती कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहा है. सुबह के सेशन में 9:45 बजे उसका शेयर 1.30 फीसदी की तेजी के साथ 5,195 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें: गरमाया आईआईटी दिल्ली को जीएसटी नोटिस भेजे जाने का मामला, आमने-सामने आए मोदी सरकार के दो मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget