एक्सप्लोरर

नोएडा के होमबायर्स को मिलेगी राहत, एक मार्च से शुरू हो रही इन सोसाइटी के फ्लैट्स की रजिस्ट्री

योगी सरकार ने दिसंबर 2023 में रजिस्ट्री शुरू करने के लिए अमिताभ कांत कमिटी की सिफारिशों के आधार पर पॉलिसी में बदलाव किया था जिसके बाद रजिस्ट्री का रास्ता साफ सका है.

Noida Homebuyers: नोएडा में लंबे समय से अपने आशियाने की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. नोएडा अथॉरिटी ने 35 अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के 13,600 फ्लैट्स की रजिस्ट्री करने की मंजूरी दे दी है. इन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के डेवलपर्स ने नोएडा अथॉरिटी को लिखित में ये भरोसा दिया है कि वे जमीन के बकाये रकम का भुगतान करेंगे. इसके बाद अथॉरिटी ने रजिस्ट्री की इजाजत देने का फैसला किया है.   

डेवलपर्स जमा करायेंगे रकम 

35 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में फ्लैट्स की रजिस्ट्री की मंजूरी के लिए हेवलपर्स ने 552 करोड़ रुपये भुगतान करने का भरोसा दिया है जो कि कुल बकाये रकम 2000 करोड़ रुपये का 25 फीसदी है. 12 डेवलपर्स ने पहले ही अथॉरिटी के पास रकम जमा करा दिया है जिसके बाद 1200 फ्लैट्स के रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो चुका है. 57 में से 35 डेवलपर्स ने जमीन के बकाये के भुगतान करने पर अपनी सहमति दी है. नोएडा अथॉरिटी ने 35 प्रोजेक्ट्स में 3200 फ्लैट्स के फिलहाल रजिस्ट्री पर अपनी मुहर लगा दी है. 

योगी सरकार के इस कदम से रजिस्ट्री का रास्ता साफ  

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में नोएडा - ग्रेटर नोएडा में अटके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और रजिस्ट्री से जुड़ी पॉलिसी पर अपनी मुहर लगाई थी. इसी पॉलिसी के तहत 25 फीसदी बकाये रकम के भुगतान के बाद ही रजिस्ट्री की इजाजत दे रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने डेवलपर्स को राहत देते हुए ये फैसला लिया था कि कोविड के दो वर्ष और कोर्ट के आदेश के चलते कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक की अवधि के लिए बिल्डर्स पर लगाए गए ब्याज पर छूट दी जाएगी. सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के बकाये रकम का भुगतान जैसे जैसे डेवलपर्स करेंगे अथॉरिटी रजिस्ट्री की इजाजत देता रहेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अथॉरिटी से रजिस्ट्री और पजेशन के काम को पूरा करने का आदेश दिया है जिससे होमबायर्स को परेशानी ना उठाना पड़े. 

इन सोसाइटी के फ्लैट्स की रजिस्ट्री पहले 

नोएडा अथॉरिटी ने हाउसिंग सोसाइटी में ही रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाएगा जिससे होमबायर्स को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े. पहला कैंप एक मार्च 2024 को सेक्टर 77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी के कम्यूनिटी हाल में लगने जा रहा है. जिस सोसाइटी में रजिस्ट्री शुरू हो रहा उसमें सेक्टर 9बी स्थित ओमैक्स बिल्डवेल, सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क, सेक्टर 61 स्थिक प्रतीक फीडोरा, सेक्टर 75 स्थित एपेक्स ड्रीम होम्स, सेक्टर 144 स्थित गुलशन होम्स और गुलशन बोटैनिया, सेक्टर 108 स्थित डिवाइन मीडॉज, सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू, सेक्टर 77 में एलिट होम्स, सेक्टर 78 स्थित मागुन मॉर्डन और सनशाइन हीलीयॉस, सेक्टर 107 स्थित सनवर्ल्ड, सेक्टर 104 स्थित एटीएस टाउनशिप शामिल है. 

ये भी पढ़ें 

Railways Ticket Prices: रेलवे ने दी जनता को बड़ी राहत, आधे कर दिए टिकट के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget