एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: 30 जून तक रेलवे के ई-टिकट पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए आज एक बड़ा ऐलान किया है. यात्रियों को रेलवे के ई-टिकट सर्विस चार्ज पर 30 जून तक छूट मिलना जारी रहेगी. यानी ई-टिकट पर लगने वाले 20-40 रुपये प्रति टिकट सर्विस चार्ज पर आपको छूट मिलती रहेगी.

यात्रियों की मदद करने और डिजिटल माध्यम से टिकट रिजर्वेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 नवंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज हटाया गया था. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने नवंबर में नोटबंदी के बाद रेलवे ई-टिकट से सर्विस चार्ज को हटा लिया था.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस छूट को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है. इस संबंध में रेलवे को सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संकेत दिए गए थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया. रेलवे को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज हटने से उम्मीद है कि ज्यादा यात्री रेल टिकटों की बुकिंग कराएंगे.

हाल ही में रेलवे की तरफ से जारी टिकट बुकिंग के आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि सर्विस चार्ज को हटाने से टिकट बुकिंग दरों में बढ़त 62 फीसदी हो चुकी है. स्लीपर क्लास के ई-टिकट पर 20 रुपये और एसी क्लास के ई-टिकट पर 40 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ता था जो फिलहाल 30 जून तक नहीं देना होगा.

रेलवे के पैसेंजर्स बढ़ाने के और कदम

रेलवे ने हाल में कई ऐसे कदम लिए हैं जिनसे यात्रियों की संख्या पर असर पड़ा है और उसमें बढ़त हुई है जैसे

  • 92 पैसे में रेलवे सुरक्षा बीमा जिसके तहत 1 रुपये से भी कम में रेल यात्रियों को 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है. रेल दुर्घटना होने पर मृत्यु या विकलांगता की सूरत में यात्री को ये बीमा राशि मिल सकती है.
  • आईआरसीटीसी पर प्रति मिनट 15 हजार टिकट बुक कराने की सुविधा. ये आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपडेट करने के जरिए मुमकिन हुआ है.
  • वेटिंग होने पर दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट देने का नियम लागू किया जा रहा है जिससे राजधानी या दूसरी एक्सप्रैस ट्रेनों में टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो यात्री को टिकट कंफर्म करके दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर के दूसरे हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?
सितंबर के दूसरे हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?
8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर के बाद भी बढ़ सकती है सैलरी, जानिए कैसे होगा फायदा
8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर के बाद भी बढ़ सकती है सैलरी, जानिए कैसे होगा फायदा
आपके सिलेंडर में है अमेरिका की गैस, देश में US से आ रही 50% LPG
आपके सिलेंडर में है अमेरिका की गैस, देश में US से आ रही 50% LPG
सोने के बदले धड़ल्ले से मिल रहा कर्ज, NBFC ने बैंकों को पछाड़ा
सोने के बदले धड़ल्ले से मिल रहा कर्ज, NBFC ने बैंकों को पछाड़ा

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget