एक्सप्लोरर

Loan Apps: लोन ऐप का बन गए हैं शिकार? Zerodha वाले नितिन कामथ ने बताया बचने का उपाय

Nithin Kamath on predatory loan apps: लोन ऐप के जाल में फंसकर हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हाल ही में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं. नितिन कामथ ने इसी से जुड़ी काम की सलाह दी है...

जीवन में अप्रत्याशित हालात कई बार लोगों को वित्तीय रूप से तबाह कर देते हैं. ऐसे में लोग लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि कई बार यह इतना भारी पड़ जाता है कि लोग खुद तो अपनी जान लेते ही हैं, साथ में अपना पूरा परिवार भी खत्म कर लेते हैं. हाल ही में भोपाल और बेंगलुरू में ऐसा मामला देखने को मिला है. ऐसे मामलों को लेकर जीरोधा के नितिन कामथ ने बड़े काम की सलाह दी है.

पीड़ितों की सुरक्षा के लिए है कानून

नितिन ने इस मामले को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किया. उन्होंने लोगों को चेताया कि सभी गैरकानूनी लोन ऐप से दूर रहें. अगर किसी कारण ऐसे लोन ऐप के जाल में फंस गए हैं और लोन ऐप कंपनियां प्रताड़ित कर रही हैं, तो कानून का सहारा लें. नितिन लोन ऐप की प्रताड़ना झेल रहे सभी लोगों को बताते हैं कि आपकी सुरक्षा करने के लिए कानून है.

सख्ती के बाद भी नहीं बंद हुए ऐप

जीरोधा को-फाउंडर के ये ट्वीट अनायास नहीं हैं. देश में पिछले कुछ सालों के दौरान लोन ऐप के मामले तेजी से बढ़े हैं. खासकर कोरोना महामारी के बाद कई लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हुई और वे लोन देने वाले ऐप के झांसे में आ गए. उसके बाद शुरू हुआ अंतहीन प्रताड़ना का सिलसिला. तरह-तरह की ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर कई लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हुए. ऐसे मामलों को देखते हुए रिजर्व बैंक जैसे नियामकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सख्ती की और कुछ हद तक लगाम लगा पाने में कामयाब भी हुए, बावजूद अभी यह पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया है और लोग अब भी लोन ऐप के शिकार बन रहे हैं.

हाल ही में आए ये 2 मामले

भोपाल के मामले में एक व्यक्ति ने लोन ऐप के एजेंटों की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी और बच्चों सहित खुद का जीवन समाप्त कर लिया. इसी तरह की घटना बेंगलुरू में भी सामने आई, जहां 22 साल के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. दोनों मामले ऐप से लिए गए लोन से जुड़े हुए हैं, जिनमें लोन चुका पाने में असमर्थता के बाद पीड़ितों को लोन ऐप के एजेंटों ने ब्लैकमेल किया. कोविड के बाद ऐसे हजारों मामले सामने आ चुके हैं.

इस तरह से कर सकते हैं शिकायत

नितिन लोन ऐप के शिकार बने लोगों से कहते हैं कि अगर आपको भी प्रताड़ित किया जा रहा है, तो जान लीजिए कि आपकी सुरक्षा करने के लिए देश में कानून है. ऐसे अवैध लोन ऐप के एजेंट अगर आपको परेशान कर रहे हैं तो सरकार के नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. यह पोर्टल भुक्तभोगियों व पीड़ितों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देता है. नितिन इसके अलावा 1930 पर कॉल करने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें: धारावी प्रोजेक्ट पर बोले अडानी, ऐसे करेंगे कायाकल्प कि नहीं पहचान पाएंगे माइक टायसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget