एक्सप्लोरर

नीता अंबानी ने लॉन्च किया 'Her Circle EveryBODY' प्रोजेक्ट, समाज में भेदभाव रहित विकास की सोच के लिए होगा काम

Her Circle EveryBODY Project: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर सर्किल प्लेटफॉर्म के तहत एक नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग की है.

Nita Ambani New Project: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 'द हर सर्किल, एवरीबॉडी प्रोजेक्‍ट' को लॉन्च कर एक नई पहल की है. इस पहल के तहत नीता अंबानी की कोशिश है कि सभी तरह के शारीरिक भेदभाव और असमानता को भुलाकर पॉजिटिवटी का संचार किया जा सके जो आजकल के निगेटिव माहौल में बेहद जरूरी हो चला है.

'हर सर्किल' की पहुंच 31 करोड़ महिलाओं तक

दरअसल साल 2021 में श्रीमती नीता अंबानी ने 'हर सर्किल' लॉन्‍च किया था. इस सोशल प्लेटफॉर्म की दूसरी वर्षगांठ पर 'हर सर्किल' महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसकी पहुंच देश की 31 करोड़ महिलाओं तक हो चुकी है. महिलाओं के लिए भारत का अग्रणी डिजिटल कंटेंट और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'हर सर्किल' के तहत लाए गए इस प्रोजेक्ट के पीछे उद्देश्य ये है कि देश की महिलाओं के लिए एक सेफ माहौल बनाया जा सके जिसकी पहुंच सभी तक हो. नीता अंबानी की कोशिश है कि इसके जरिए महिलाएं और लड़कियां अपने विकास के प्रति और अधिक जागरुक और अग्रसर हो सकें.

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में क्या कहा है

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा है कि इस इनीशिएटिव का प्रमुख उद्देश्य ये है कि साइज, रंग, धर्म, उम्र, न्यूरो-डाइवर्सिटी और शरीर की बनावट- (फिजीक) से जुड़े सभी भेदभावों को दूर करते हुए सभी को एक समान रूप से अपनाया जाए और इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए. बिना किसी जजमेंट के सिवाय सोसायटी में सबके प्रति दयालुता का भाव पैदा हो सके और बढ़ सके, ये इस प्रोजेक्ट की कोशिश है.

हर सर्किल एवरीबडी प्रोजेक्ट के लॉन्च के असवर पर नीता अंबानी ने कहा कि हर सर्किल भाईचारे के बारे में है, लेकिन एकजुटता के बारे में भी है. एक ऐसी एकजुटता जो सभी के लिए समानता, समावेश और सम्मान पर आधारित है और वह हमारा बेसिक लक्ष्य है. हम सभी ने इस तरह की ट्रोलिंग देखी है जिसमें सोशल मीडिया पर लोगों की, महिलाओं के संघर्षों की लड़ाइयों को जाने बिना राय दी जाती है, यहां पर मेडिकल मुद्दे हैं, आनुवंशिक कारक हो सकते हैं जिनसे लोग गुजर रहे हैं और फिर भी उन्हें ट्रोलिंग और अपमान का शिकार होना पड़ता है. ऐसा हानिकारक हो सकता है, खासकर युवा दिमाग के लिए ये बेहद जोखिम वाला भी हो सकता है. लिहाजा हमारी पहल के तहत मुझे उम्मीद है कि हमारी पहल लोगों को वह होने का भरोसा और आजादी दे सकती है जो वो वास्तव में हैं. 

'हर सर्किल' कैसे काम करता है और क्या इसकी सर्विसेज हैं?

हर सर्किल को महिलाओं से संबंधित कंटेट को सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्‍य से लॉन्‍च किया गया है. हर सर्किल के इस पोर्टल पर मेंबर्स वेलनेस, फाइनेंस, वित्‍त, पर्सनल डेवलपमेंट, कम्‍यूनिटी सर्विस, ब्‍यूटी फैशन, मनोरंजन जैसे बहुत से विषयों से जुड़े वीडियो देख सकते हैं, इनके बारे में आर्टिकल पढ़ सकते हैं. हर सर्किल की सर्विसेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी मेंबर महिलाओं के चलाए जा रहे एनजीओ और अन्‍य ऑर्गेनाइजेशन्‍स के माध्‍यम से सामाजिक कार्यों में हिस्‍सा भी ले सकते हैं.

रिलायंस फाउंडेशन ने क्या कहा है

रिलायंस फाउंडेशन ने भी इस बारे में एक बयान में कहा है कि हमारी फाउंडर नीता अंबानी के बॉडी पॉजिटिव वर्ल्‍ड के विज़न को साकार रूप देने के लिए 'हर सर्किल' महिलाओं को प्रोत्‍साहित करेगा कि वो खुद को सर्वोच्‍च स्‍थान दें और दयालुता और वेलनेस का एक बड़ा दायरा बनाने के लिए प्रेरित हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget