एक्सप्लोरर

Nita Ambani: अब ओलंपिक को भारत लाने का समय, नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस का किया उद्घाटन

Paris Olympics: नीता अंबानी को हाल ही में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का सदस्य चुना गया था. उन्होंने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन कर संदेश दिया कि भारत अब ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है.

Paris Olympics: रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने ओलंपिक को भारत में लाने की वकालत की है. नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस (India House) का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है. पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) की शानदार शुरूआत के एक दिन बाद पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ. नीता अंबानी ने पारंपरिक भारतीय तरीके से दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरूआत की. उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के मेहमान, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अधिकारी और भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं. 

इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है. यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है. उद्घाटन समारोह में आईओसी समिति के सदस्य सेर मियांग एनजी (Ser Miang NG), भारतीय ओलंपिक संघ की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा (PT Usha), फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ (Jawed Ashraf), बीसीसीआई के जय शाह (Jay Shah), और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) शामिल रहे.

वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा

हाल ही में आईओसी सदस्य चुनी गईं नीता अंबानी ने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है. आज हम 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में एक नया सपना देख रहे हैं. एक ऐसा सपना, जो 1.4 अरब भारतीयों का है. भारत को ओलंपिक में लाने का और ओलंपिक को भारत में लाने का, एक साझा सपना. अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ओलंपिक ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत में भी प्रज्वलित हो. वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प है.

हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाएगा 

इंडिया हाउस के महत्व पर नीता अंबानी ने कहा कि इंडिया हाउस को भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए. एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करें. उनके जज्बे को सलाम करें और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएं. इंडिया हाउस आखिरी मंजिल नहीं है. यह भारत के लिए एक नई शुरुआत है. इंडिया हाउस में हम दुनिया का स्वागत करते हैं ताकि वे पेरिस के हृदय में भारत की सुंदरता, विविधता और समृद्ध विरासत का अनुभव कर सकें.

इंडिया हाउस में किए गए रंगारंग कार्यक्रम, ये रहेगी टाइमिंग 

इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायक शान ने अपनी गायकी से समां बांध दिया. उनके बॉलीवुड गानों पर दर्शक खुल कर झूमे. आगंतुकों का स्वागत ढोल की थाप के साथ किया गया. इसके बाद मुंबई के दृष्टिहीन बच्चों ने पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया. इंडिया हाउस पार्क ऑफ नेशंस में पार्क डे ला विलेट में स्थित है. यह 27 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा.

ये भी पढ़ें 

Tata Group: टाटा ग्रुप ने अंबानी और अडानी को पछाड़ा, देश में अब तक कोई नहीं छू पाया यह आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget