एक्सप्लोरर

Tata Group: टाटा ग्रुप ने अंबानी और अडानी को पछाड़ा, देश में अब तक कोई नहीं छू पाया यह आंकड़ा 

Tata Group Market Cap: टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा स्टील ने पिछले एक साल में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके चलते टाटा ग्रुप को यह उपलब्धि हासिल हो गई है.

Tata Group Market Cap: देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एक ऐसा कीर्तिमान हासिल कर लिया है, जो अभी तक देश के हर बिजनेस ग्रुप का सपना रहा है. नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा ग्रुप ने शुक्रवार को 400 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल कर लिया है. वह इस आंकड़े को छूने वाला भारत का पहला बिजनेस ग्रुप बन चुका है. देश के मशहूर अंबानी ग्रुप (Ambani Group) और अडानी ग्रुप (Adani Group) भी इस आंकड़े को अभी तक नहीं छू पाए हैं. 

अंबानी ग्रुप दूसरे और तीसरे नंबर पर है अडानी ग्रुप  

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाला रिलायंस ग्रुप 277 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है. 206 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ अडानी ग्रुप तीसरे स्थान पर है. भारत के इन तीन बड़े कारोबारी समूहों का मार्केट कैप 884 अरब डॉलर है. टाटा ग्रुप की 26 लिस्टेड कंपनियों ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 अरब डॉलर का मार्केट कैप बढ़ाया है. जून से लेकर अब तक टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 15.4 फीसदी बढ़ गया है. शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर यह लगभग 401 अरब डॉलर (33.6 लाख करोड़ रुपये) हो गया है. ग्लोबल आर्थिक सुस्ती के बावजूद टाटा ग्रुप ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है. 

टीसीएस की मार्केट वैल्यू 190 अरब डॉलर हुई 

टाटा ग्रुप के मार्केट कैप को सबसे ज्यादा फायदा आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से हुआ है. टाटा ग्रुप के कुल मार्केट कैप में इसकी हिस्सेदारी लगभग 47 फीसदी है. टीसीएस की मार्केट वैल्यू 190 अरब डॉलर हो चुकी है. कंपनी का शेयर 4,422.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. टीसीएस का यह प्रदर्शन फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर के दम पर रहा है. जेपी मॉर्गन के अनुसार, टीसीएस के रेवेन्यू ने तिमाही के अंत में रफ्तार पकड़ी है. जेपी मॉर्गन ने टीसीएस पर ओवरवेट रेटिंग दी है. साथ ही उम्मीद जताई है कि यह 4,600 रुपये की कीमत पर पहुंच सकता है. जेपी मॉर्गन ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2025-27 के दौरान रेवेन्यू में 1 से 2 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद करते हैं. 

टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा स्टील बने टॉप परफॉर्मर

टीसीएस के बाद टाटा ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही है. सिर्फ तीन कारोबारी सत्रों में ही ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयर 12 फीसदी उछल चुके हैं. नोमुरा के अनुसार, जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) के दम पर टाटा मोटर्स के प्रॉफिट में और इजाफा होगा. टाटा ग्रुप को टाइटन (Titan) और टाटा स्टील (Tata Steel) जैसी कंपनियों से भी फायदा पहुंचा है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में इन चार कंपनियों की हिस्सेदारी लगभग 75 फीसदी है.

ये भी पढ़ें 

Niti Aayog: 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 18000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय, ऐसे बनेगा विकसित भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget