एक्सप्लोरर

हॉन्गकॉन्ग में है नीरव मोदीः विदेश मंत्रालय ने जमा किया अरेस्ट ऑर्डर

विदेश मंत्रालय के राज्यमंत्री ने एक लिखित जवाब में संसद को जानकारी दी कि मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट 16 फरवरी को सस्पेंड कर दिया है.

नई दिल्लीः सरकार ने संसद को सूचित किया है कि नीरव मोदी इस समय हॉन्गकॉन्ग में हैं. विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी के लिए प्रोविजनल गिरफ्तारी ऑर्डर हॉन्गकॉन्ग सरकार के पास जमा कर दिया है.

विदेश मंत्रालय के राज्यमंत्री ने एक लिखित जवाब में संसद को जानकारी दी कि मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था. 16 फरवरी 2018 को पासपोर्ट एक्ट 1967 के 10ए सेक्शन के तहत इनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए. पासपोर्ट जारी करने वाली पासपोर्ट इश्युइंग अथॉरिटी (पीआईए) ने इन दोनों को 16 फरवरी 2018 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जवाब देने के लिए 1 हफ्ते का वक्त दिया था. चूंकि वो तयशुदा वक्त में जवाब नहीं दे पाए लिहाजा पीआईए ने 23 फरवरी 2018 को इन दोनों के पासपोर्ट निरस्त कर दिए हैं.

नीरव मोदी ने किया था लौटने से इंकार इससे पहले 12 हजार 800 करोड़ रुपए के PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने सीबीआई जांच में शामिल होने से इंकार किया था. सीबीआई ने नीरव को मेल कर जांच में शामिल होने को कहा था. जिसके जवाब में नीरव मोदी ने लिखा, "मेरा बिजनेस विदेश में है, इसलिए जांच में शामिल नहीं हो सकता." पीएनबी घोटाले पर पहली बार नीरव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मामले को सार्वजनिक कर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कर्ज वसूली के सभी विकल्प गंवा दिए हैं. देश के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी के मुख्य कर्ताधर्ता नीरव ने कहा कि पीएनबी ने मामले को सार्वजनिक कर उससे कर्ज वसूलने के अपने सारे रास्ते बंद कर लिए हैं. नीरव ने ये भी दावा किया है कि पीएनबी उसकी कंपनियों के ऊपर बाकी कर्ज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है. पीएनबी मैनेजमेंट को 15-16 फरवरी को लिखी गई एक चिट्ठी में मोदी ने कहा है कि उसकी कंपनियों पर बैंक का बकाया 5000 करोड़ रुपये से कम है. सीबीआई ने भी किया था आगाह वहीं इससे पूर्व के घटनाक्रम में सीबीआई ने नीरव मोदी से कहा था कि वो जिस भी देश में हैं, वहां के भारतीय दूतावास से तुरंत सम्पर्क करे जिससे उसके वापस आने के इंतजाम किए जा सकें. 12 हजार 800 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में सीबीआई नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी को लेकर जांच कर रही है. सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय अभी तक नीरव मोदी की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget