एक्सप्लोरर

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, हजारों करोड़ का नुकसान; कर्नाटक सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की प्रार्थनाएं और शुभेच्छा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य इस त्रासदी से नई शक्ति और संकल्प के साथ उभरेगा.

कर्नाटक सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत और पुनर्वास के लिए पांच करोड़ रुपये देने का वादा किया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखे एक पत्र में, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि कर्नाटक के लोग संकट की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

सिद्धारमैया ने लेटर में क्या कहा?

सीएम सिद्धारमैया ने 12 सितंबर को लिखे पत्र में कहा, 'कर्नाटक में जीवन की हानि, परिवारों का विस्थापन, घरों और बुनियादी ढांचे का विनाश हमें बहुत व्यथित करता है.  जब प्रकृति हमारी सहनशक्ति की परीक्षा लेती है, तब हमारे राष्ट्र को बांधने वाली एकता की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.'

हम हिमाचल के लोगों के साथ: सिद्धारमैया

सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की प्रार्थनाएं और शुभेच्छा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य इस त्रासदी से नई शक्ति और संकल्प के साथ उभरेगा. उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी राशि कभी भी मानवीय और भौतिक क्षति की वास्तविक भरपाई नहीं कर सकती है, फिर भी हमें पूरी उम्मीद है कि इस सहायता से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी.' 

हिमाचल में तबाही से हजारों करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 20 जून के बाद भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से चार हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. राज्य आपात अभियान केंद्र के अनुसार, राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 350 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 200 से ज्यादा मौतें बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण हुईं, जिनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ बाढ़ से हुईं. इसके अलावा, 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 165 मौतें हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget