एक्सप्लोरर

तेजी का सिलसिला जारीः निफ्टी पहली बार 10,800 के पार बंद

आज निफ्टी 10,887 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स ने 35,507.4 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार के लगातार नई ऊंचाईयों को छूने का सिलसिला जारी है और आज स्टॉक मार्केट के इतिहास में पहली बार निफ्टी ने 10,800 के स्तर के पार जाकर बंद दिया है. शेयर बाजार में हालांकि आज दिन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और सेंसेक्स में ऊपरी स्तरों से 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

bse-sensex

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 178.47 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 35,260.29 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 28.45 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 10,817.00 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

तेजी का सिलसिला जारीः निफ्टी पहली बार 10,800 के पार बंद

कैसी रही दिन की ट्रेडिंग आज निफ्टी 10,887 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स ने 35,507.4 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया है. हालांकि आज मिडकैप इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और ऊपरी स्तरों से ये 750 अंक टूटा था.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज निजी बैंक, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक निफ्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. निजी बैंकों में 1 फीसदी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 31 शेयरों में गिरावट के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी 3 फीसदी, इंडियाबुल्स फाइनेंस 2.64 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.25 फीसदी, यूपीएल 2.21 फीसदी और एचडीएफसी करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज भारती इंफ्राटेल 6 फीसदी नीचे, हिंडालको में 3.44 फीसदी, अदानी पोर्ट्स 3.37 फीसदी और टाटा स्टील 3.06 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. वहीं वेदांता भी 3 फीसदी की बड़ी कमजोरी दिखाकर बंद हो पाया है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget