एक्सप्लोरर

Nifty Record High: निफ्टी ने बनाया नया शिखर, पहली बार पार किया 22,150 का स्तर

Nifty At All-Time High: शेयर बाजार में आज निफ्टी ने नया शिखर छू लिया है और इसने अपना नया रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया है. निफ्टी पहली बार 22,150 के लेवल के ऊपर निकला है.

Nifty At Alltime High: जिस पल का इंतजार था वो पूरा हो गया और घरेलू शेयर बाजार में एनएसई निफ्टी ने नया ऑलटाइम लेवल छू लिया है. आज के कारोबार में एनएसई निफ्टी ने नया ऑलटाइम हाई लेवल 22,157.90 का बना लिया है और इसने पहली बार 22,150 का लेवल पार कर लिया है. 

बाजार का मार्केट कैप शानदार

एनएसई की वेबसाइट पर दिए डेटा के मुताबिक इस ऑलटाइम हाई को छूने के बाद शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन 386.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. 

बाजार में उतार-चढ़ाव का खेल जारी

सुबह शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई थी और ये बढ़त के हरे निशान पर खुला था लेकिन ओपनिंग के आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल दायरे में गोता लगाया था. हालांकि बाजार में दोबारा बढ़त लौटी और बाजार खुलने के 2 घंटे बाद निफ्टी ने इतिहास रचते हुए नया शिखर छू लिया.

बैंक निफ्टी के दम पर उछला निफ्टी

इस समय बैंक निफ्टी 233 अंकों के उछाल के साथ 46,618 पर है और आज ही इसने अपना नया ऑलटाइम हाई भी बना लिया है. बैंक निफ्टी ने आज 46,692.25 का लेवल छू लिया था और ये इसका अभी तक का सबसे उच्च स्तर है. बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयर फिलहाल ऊपर हैं और 4 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बैंक निफ्टी का टॉप गेनर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक है और ये 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 593.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. 

पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त उछाल

पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में आज 5 फीसदी का उछाल आया है. बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर क्रमशः पांच फीसदी चढ़कर 358.55 रुपये और 358.35 रुपये पर पहुंच गए थे और इसी स्तर पर अपर सर्किट लगे होने की वजह से लेवल फ्रीज हैं. 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड मोड, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था. आदेश के बाद से ही कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट जारी है, हालांकि इस आदेश को शुक्रवार को आरबीआई ने 15 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की पार्टनर कंपनी है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: शेयर बाजार ने खोई सारी बढ़त, सेंसेक्स 72400 के नीचे फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget