एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की Jio Financial और Zomato की इंडेक्स में हो सकती है एंट्री! निफ्टी 50 में आज होगा बड़ा फेरबदल

Nifty 50 Rebalancing:  निफ्टी 50 इंडेक्स में आज बदलाव होने जा रहा. हर साल दो बार होने वाले इस फेरबदल में यह तय किया जाता है कि बेंचमार्क इंडेक्स में कौन सा स्टॉक शामिल होगा और किसे हटाया जाएगा.

Nifty 50 Rebalancing: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी-50 इंडेक्स में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. जेएम फाइनेंशियल के अनुमान के मुताबिक, इसके तहत जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. जबकि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को बेंचमार्क इंडेक्स से हटाए जाने की संभावना है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की इंडेक्स मेंटेनेन्स सब-कमेटी आज शेयर मार्केट बंद होने के बाद एक बैठक करेगी, जिसमें बदलावों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसकी आधिकारिक घोषणा शाम को होने की उम्मीद है.

इंडेक्स में इतना बढ़ सकता है इनफ्लो

ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया है कि इंडेक्स में जोमैटो के शामिल होने से इंडेक्स में करीब 702 मिलियन डॉलर का इनफ्लो बढ़ सकता है, जबकि जियो फाइनेंशियल से 404 मिलियन डॉलर का इनफ्लो बढ़ सकता है. इसके विपरीत, भारत पेट्रोलियम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के हटाए जाने से क्रमशः 240 मिलियन डॉलर और 260 मिलियन डॉलर के आउटफ्लो का भी सामना करना पड़ सकता है. 

इतने मिलियन शेयर की हो सकती खरीदारी

इस फेरबदल से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है. जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाया है कि इंडेक्स में जोमैटो के शामिल किए जाने से शेयर में 277 मिलियन की खरीदारी हो सकती है. वहीं, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 154 मिलियन शेयर की खरीदारी हो सकती है. इसी दौरान, भारत पेट्रोलियम और ब्रिटानिया के क्रमश: 78 मिलियन और 4.4 मिलियन शेयर बेचे जा सकते हैं. 

साल में दो बार किया जाता है फेरबदल 

बता दें कि निफ्टी-50 इंडेक्स में साल में दो बार फेरबदल किया जाता है, जो 31 जनवरी और 31 जुलाई को समाप्त होने वाले छह महीने के आंकड़ों पर आधारित होती है. इस दौरान शेयरों का मूल्यांकन पिछले छह महीनों में उनके औसत प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. NSE इंडेक्स किसी भी बदलाव को लागू करने से पहले चार हफ्ते का एडवांस नोटिस देता है.  

ये भी पढ़ें:

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की भारत में जल्द हाे सकती है एंट्री! मोदी सरकार की नई EV पॉलिसी से मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget