एक्सप्लोरर

अपने आप ठीक हो जाएंगी टूटी सड़कें, देश में आएंगी ऐसी तकनीक वाली रोड जिससे खुद भरेंगे गड्ढे

Strong Roads in India: ऐसी स्वदेशी और गैर-परंपरागत तकनीक पर विचार किया जा रहा है जो ठोस सुरक्षित सड़कें बनाने में मददगार हों और सड़कों के गड्ढों की समस्या से भी निपट सके. 

Strong Roads: भारत में सड़कों की हालत को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं और ज्यादातर ये इनकी बदहाल हालत को लेकर ही होती हैं. दरअसल सड़कों की टूटफूट ऐसी समस्या है जिससे आम से लेकर खास तक हर वर्ग को जूझना पड़ता है. ऐसे में अगर आपको पता चले कि ऐसी तकनीक आ रही है जिससे सड़कें अपनी मरम्मत खुद कर लेंगी तो जानकर आपको बेहद ही खुशी होगी. अच्छी खबर ये है कि भारत में भी ऐसी तकनीक वाली सड़कें जल्द ही आ सकती हैं.

देश का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई ऐसी तकनीक वाली सड़कें बनाने वाला है जिसमें कोई भी टूटफूट होने पर सड़कों की मरम्‍मत खुद ही पूरी हो जाएगी. ऐसी सड़कों को सेल्फ हील रोड्स कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. इकनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है.

क्या है NHAI का प्लान

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI का प्लान है कि ऐसी तकनीक वाली सड़कों को जल्दी ही हकीकत का अमली जामा पहना दिया जाए. इसके लिए ऐसी डामर का इस्तेमाल किया जाए जो सड़क के टूटने पर उसको खुद-ब-खुद ठीक करने में सक्षम होगी. इस तकनीक में दरअसल एक प्रकार का स्टील एडवांस तकनीक ऐसी प्रक्रिया से रेशे वाली सड़क बनाता है जो टूटने-फूटने की सूरत में गर्म होकर फैलता है और कॉन्क्रीट के साथ मिलकर खाली जगह को भर देगा. इस तरह सड़कों को देखा जाए तो ये टूटने-फूटने के बाद अपने आप हील यानी ठीक हो जाएंगी. 

एक सरकारी अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर ये बड़ी जानकारी दी है कि सड़कों के गड्ढों के चलते देश में हर साल कई एक्सीडेंट होते हैं जिनके कारण घायलों की मौत भी हो जाती है. लिहाजा हम लोग ऐसी स्वदेशी और गैर-परंपरागत तकनीक पर विचार कर रहे हैं जो ठोस सुरक्षित सड़कें बनाने में मददगार हों और सड़कों के गड्ढों की समस्या से भी निपट सके. 

किस चीज के इस्तेमाल से सड़कें बनेंगी फौलाद

ये चीज है बिटुमेन जो एक गाढ़ा और चिपचिपा मिश्रण होता है जो डामर बजरी और रेत का एक मिश्रण को साथ बांधकर रखने में काम आता है. 

अब जानिए कि ये कैसे काम करेगी

जैसे-जैसे सड़कें पुरानी होती जाती हैं, बिटुमिन घिसता जाता है और डामर के टुकड़े खत्म होते जाते हैं. इससे छोटी-छोटी दरारें पड़ जाती हैं जो जल्द ही बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं. जैसा कि पहले बताया है- टेक्नोलॉजी डामर को ठीक करने के लिए बिटुमेन को बनाए रखने का काम करेगी जिससे रोड में गड्ढे नहीं पड़ेंगे.

पहले सरकार को लागत का करना होगा आकलन

हालांकि ऐसी तकनीक महंगी आती है तो सरकार को इस टेक्नोलॉजी के यूज की कुल लागत का आकलन करना होगा. इसके बाद ये देखा जाएगा कि ये सड़कों की उम्र कितनी बढ़ा सकती है जिससे रोड मेंटेनेंस का खर्चा कम हो सकेगा और जो आगे चलकर ट्रैफिक को बाधित करने वाली वजहों को भी कम करेगी. 
 
ये भी पढ़ें

Nifty @ Alltime High: शेयर बाजार ऐतिहासिक शिखर पर पहुंचा, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget