एक्सप्लोरर

Next Gen GST Reforms: ऑनलाइन गेमिंग से लेकर एसी-सिगरेट तक..., GST रिफॉर्म से क्या होगा सस्ता, किन चीजों की बढ़ेगी कीमत

GST Reforms: अमेरिकी टैरिफ से मिले झटके के बीच इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए त्योहारी सीजन में दिवाली से पहले ही इसे देशभर में लागू किए जाने की उम्मीद है.

Next Gen GST Reforms: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने भाषण में जीएसटी रिफॉर्म का बड़ा ऐलान किया. अमेरिकी टैरिफ से मिले झटके के बीच इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए त्योहारी सीजन में दिवाली से पहले ही इसे देशभर में लागू किए जाने की उम्मीद है. इसका मकसद टैक्स स्ट्रक्चर में सुधार के साथ ही व्यावसायियों और आमलोगों के ऊपर टैक्स के बोझ को कम करना है.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बात के संकेत दिए भी है कि रोजमर्रा की जरूरतों के ऊपर से टैक्स और कीमतों में कटौती की जाएगी. इस समय जीएसटी के पांच स्लैब है, जिनमें 0 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और अधिकतम 28 प्रतिशत है. लेकिन सरकार अब इसे सिर्फ 2 स्लैब में लाना चाहती है. जबकि सामनों के ऊपर से सेस को खत्म कर जा सकता है. इससे स्थानीय विक्रेता, एमएमएमई और उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी.

पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि 28 प्रतिशत स्लैब में आने वाली 90 प्रतिशत चीजों को 18 प्रतिशत के स्लैब के अंदर लाया जाएगा. जबकि सभी 12 प्रतिशत जीएसटी वाले को 5 प्रतिशत में शिफ्ट किया जाएगा.

इन चीजों को बढ़ेगी कीमत

सरकार जहां जीएसटी का दो स्लैब रखना चाहती है तो वहीं लग्जरी और हानिकार सामानों के ऊपर जीएसटी की दरों को बढ़ाकर 40 प्रतिशत तक करना चाहती है. इनमें पान पशाला, सिगरेट, तंबाकू, लग्जरी कार, एसयूपी और ऑनलाइन गेमिंग को शामिल किया जाएगा.

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग ने जो हानिकारक और लग्जर वस्तुओं के लिए कैटगरी बनाई है, ऑनलाइन गेमिंग उसमें बिल्कुल फिट बैठ रहा है.

क्या हो सस्ता

1- जिन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर इस समय 12 प्रतिशत जीएसटी चार्ज किया जाता है, उसको 5 प्रतिशत के दायरे में जाने के बाद कई आवश्यक वस्तुएं जैसे दवाएं, प्रोसेस्ड फूड और कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ ही होटल के कमरे और कुछ कंस्ट्रक्शन के सामान सस्ते हो जाएंगे.
2- जिन सामान और सेवाओं के ऊपर 28 प्रतिशत जीएसटी चार्ज किया जाता है, उसके 18 प्रतिशत के दायरे में लाने से जो चीजें सस्ती होंगी, उनमें एयर कंडीशनर्स, रेफ्रीजरेटर्स और सीमेंट शामिल है. इंश्योरेंस सेक्टर पर जीएसटी में कटौती की भी उम्मीद की जा रही है.
3- 28 प्रतिशत जीएसटी को 18 प्रतिशत के दायरे में लाने से खासकर उन 1200 सीसी से कम इंजन वाली चार पहिया गाड़ियों और 500 सीसी से कम दो पहिया बाइक को फायदा होगा. ऐसा माना जा रहा है इससे मारूति सुजुकी और हीरो मोटर कॉर्प की बिक्री आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.

गौरतलब है कि भारत में 1 जुलाई 2017 को पहली बार पांच स्लैब में जीएसटी लागू किया गया था. इसमें पहले सभी राज्यों सरकारों की तरफ से लगाए जाने और टैक्स और केन्द्रीय टैक्स को मिलाकर देशभर में एक टैक्स सिस्टम लागू किया गया.

ये भी पढ़ें: अब इस्तेमाल किए हुए खाने के तेल से उड़ान भरेगा विमान, इंडियन ऑयल को मिली बड़ी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget