एक्सप्लोरर

अब नैचुरल गैस की कीमत तय कर सकेंगी कंपनियां, नई नीति को मिली मंजूरी

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नैचुरल गैस के मूल्य निर्धारण तंत्र को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने एक स्टैंडर्ड ई-बोली प्रक्रिया को मंजूरी दी है.

सरकार ने नई नैचुरल गैस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. नई पॉलिसी के तहत गैस कंपनियों को नैचुरल गैस की कीमतें तय करने और उसे बेचने की छूट दे दी गई है. कंपनियां अब अपनी उत्पादित गैस को सहयोगी कंपनियों को भी बेच सकेंगी. हालांकि ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के गैस फील्ड से उत्पादित गैस इस नियम के दायरे से बाहर होगी.

प्राइसिंग के लिए स्टैंडर्ड प्रक्रिया को मंजूरी 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नैचुरल गैस के मूल्य निर्धारण तंत्र को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने एक स्टैंडर्ड ई-बोली प्रक्रिया को मंजूरी दी है. अब  ई-बिडिंग के लिए दिशानिर्देश बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से विदेश से गैस आयात में कटौती हो सकेगी.प्रधान ने कहा कि सरकार भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर ऊर्जा उपलब्ध कराना चाहती है. हम सौर, जैव-ईंधन, जैव-गैस, सिंथेटिक गैस और कई अन्य स्रोतों के माध्यम से लोगों को ऊर्जा मुहैया कराना चाहते हैं.

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी 

बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, ईस्टर्न रेलवे के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है. 16.6 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट पर 8575 करोड़ खर्च होंगे. सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान को जोड़ने वाली 16.55 किमी लंबी ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना के दिसंबर 2021 तक पूरा होने की पूरी संभावना है.

Share Market: शेयर बाजार ने लगाई ऊंची छलांग, अगस्त के बाद पहली बार सेंसेक्स 40 हजार के पार

रघुराम राजन ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो टैरिफ की दीवार खड़ी न करे सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget