एक्सप्लोरर

New Delhi Railway Station: कभी नहीं बंद होगा नई दिल्ली स्टेशन, रेलवे ने दी सफाई 

Indian Railways: रेलवे मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में कई फेक रिपोर्ट्स आई हैं. रेलवे ऐसे किसी प्लान पर काम नहीं कर रहा है. रीडेवलपमेंट के दौरान जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा.

Indian Railways: हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ सालों के लिए बंद होने वाला है. रेलवे मंत्रालय (Railway Ministry) ने सोमवार को इन रिपोर्ट्स नकारते हुए कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) कभी बंद नहीं होगा. इस संबंध में किए जा रहे दावे फर्जी हैं. ऐसा दावा किया जा रहा था कि रीडेवलपमेंट के चलते इस साल के अंत में रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा.

रेलवे स्टेशन को बंद करने की फेक न्यूज फैलाई जा रही

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद किए जाने के बारे में फेक न्यूज फैलाई जा रही है. हम सभी को सूचना देने जा रहे हैं कि भारतीय रेलवे ने इस बारे में कभी विचार नहीं किया है. यह स्टेशन कभी बंद नहीं किया जाएगा. हालांकि, रीडेवलपमेंट के दौरान जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा. सूचना समय-समय पर भारतीय रेलवे आपको देता रहेगा. भारतीय रेलवे बदलाव के दौर से गुजर रही है. स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम पूरे देश में जारी है. इसके लिए स्टेशन बंद करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. 

कई साल के लिए बंद करने का किया गया था दावा 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अगले कुछ सालों के लिए बंद होने जा रहा है. रीडेवलपमेंट निपट जाने के बाद ही इसे खोला जाएगा. इनमें कहा गया था कि स्टेशन बंद करने से पहले यहां आने वाली ट्रेनों को आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट और सराय रोहिल्ला ट्रांसफर किया जाएगा. इस संबंध में प्लान पर काम जारी है. 

अमृत भारत स्कीम के तहत मॉडर्न हो रहे 1318 स्टेशन 

भारत सरकार ने रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrit Bharat Station Scheme) शुरू की थी. इसके तहत देशभर के 1318 स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जाना है. इनमें नई दिल्ली स्टेशन भी शामिल है. सितंबर, 2022 में भारतीय रेलवे ने स्टेशन के प्रस्तावित लुक के फोटो भी शेयर किए थे. यहां पर 40 मंजिला ट्विन टावर भी बनाए जाने हैं.

ये भी पढ़ें

Unique Offer: छोले भटूरे खाओ और वजन घटाओ, इस रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर छेड़ दी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं
सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं
PM Modi on LPG: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget