एक्सप्लोरर

Unique Offer: छोले भटूरे खाओ और वजन घटाओ, इस रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर छेड़ दी जंग

Delhi Restaurant: दिल्ली के इस रेस्टोरेंट के बारे में किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसके बाद से ही लगातार लोगों के रोचक कमेंट इन तस्वीरों पर आ रहे हैं.

Delhi Restaurant: छोले भटूरे सुनकर किस के मुंह में पानी नहीं आ जाएगा. अगर छोले भटूरे दिल्ली के हों तो कहना ही क्या. मगर, स्वस्थ जीवन के लिए आपको इस स्वाद से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. हालांकि, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट का दावा इससे बिलकुल जुदा है. ‘गोपाल जी’ रेस्टोरेंट (Gopal Ji Restaurant) का कहना है कि उनके छोले भटूरे खाकर वजन घटाया जा सकता है. साथ ही बीमारियों को भी दूर भगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर जब यह जानकारी सामने आई तो वहां इस मसले पर जबरदस्त बहस छिड़ गई. 

गोपाल जी रेस्टोरेंट कर रहा यह प्रचार 

वजन घटाने के लिए आपको तेल-मसालों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. मगर, गोपाल जी रेस्टोरेंट का माजरा सारी दुनिया से अलग है. रेस्टोरेंट ने कुछ ऐसी मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाई, जिसमें दावा किया जा रहा है कि छोले भटूरे खाने से न सिर्फ कस्टमर को आनंद आएगा बल्कि मालिक को भी फायदा होगा. रेस्टोरेंट के अंदर बड़े से बोर्ड पर लिखा हुआ है कि छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ और बीमारी भगाओ.

सोशल मीडिया पर आईं रेस्टोरेंट की तस्वीरें 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने रेस्टोरेंट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसी उम्मीद आप सिर्फ दिल्ली में ही कर सकते हैं. छोले भटूरे खाने से वजन भी घटेगा और बीमारियां भी दूर होंगी. उनकी यह पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गई. इस पर हजारों व्यू आ चुके हैं. साथ ही कमेंट्स की भी बाढ़ आई हुई है. 

पोस्ट पर शानदार कमेंट कर रहे लोग 

एक यूजर ने लिखा कि इनमें से किसी भी वाक्य का दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है. किसी ने वहां के टेस्ट को बकवास बता दिया तो किसी ने कहा कि ठीक इसी तरह कई ब्रांड 100 फीसदी नेचुरल और ऑर्गेनिक सामान बेच रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि छोले भटूरे और लस्सी के बाद जो नींद आती है उससे थोड़ा तनाव कम हो जाता है. किसी ने इसे आयुर्वेदिक छोले भटूरे बता दिया तो किसी ने लिखा कि मरे हुए लोगों का न तो वजन बढ़ता है और न ही वो बीमार होते हैं.

ये भी पढ़ें 

SMS Scam: एसएमएस स्कैम के खिलाफ सरकार का तगड़ा एक्शन, ब्लैकलिस्ट हुईं कई कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
FIFA 2026: चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget