एक्सप्लोरर

Credit Card Tips: अपने क्रेडिट कार्ड से कभी न करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त आपको सावधान रहना चाहिए. याद रखें क्रेडिट कार्ड एक प्रकार का कर्ज है जिसे बाद में चुकाना होता है.

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है. खासतौर से ऑनलाइन बिल पेमेंट और शॉपिंग  के लिए लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त यह याद रखना चाहिए कि यह एक प्रकार का कर्ज है जिसे बाद में चुकाना होता है. इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त आपको सावधान रहना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. 

एटीएम से कैश निकालना
अगर आपको लगता है कि क्रेडिट कार्ड से एटीएम के जरिए कैश निकालना एक बड़ी सुविधा तो आपको एक बार फिर से सोचना चाहिए. अगर आप एटीएम से क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालते हैं तो इसके भुगतान के लिए आपको कोई वक्त नहीं मिलता. कैश निकालने के तुरंत बाद से ब्याज लगना शुरू हो जाता है. ब्याज 2.5 से 3.5 फीसदी प्रति महीना हो सकता है. इस पर आपको फ्लैट ट्रांजेक्शन टैक्स भी देना होगा.

इंटरनेशल ट्रांजेक्शन
अगर आप विदेश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको फॉरेन करंसी ट्रांजेक्शन फीस चुकानी होती है. वहीं एक्सचेंड रेट में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है. अगर आप विदेश में कैश नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड की जगह प्रीपेड कार्ड इस्तेमाल करें.

क्रेडिट लिमिट
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त हमेशा क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखें. अगर आप अपनी लिमिट से अधिक खर्च कर देते हैं तो आप पर कंपनी चार्ज लगाती है. क्रेडिट लिमिट का 30 फीसदी से अधिक इस्तेमाल करने का सिबिल स्कोर पर बुरा असर पड़ता है.

मिनिमम ड्यू ऑप्शन
क्रेडिट कार्ड के बिल में दो तरह के ड्यू अमाउंट होते हैं- टोटल अमाउंट ड्यू और मिनिमम अमाउंट ड्यू. मिनिमम अमाउंट ड्यू में कम पैसे चुकाने होते हैं. अगर आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रहे कि आप पर भारी ब्याज लगता है. ब्याज पूरे पैसों पर लगता है. इसलिए भुगतान करते वक्त टोटल अमाउंट ड्यू का ही ऑप्शन चुनें.

बैलेंस ट्रांसफर
बैलेंस ट्रांसफर के विकल्प का इस्तेमाल सोच समझकर करें. बैलेंस ट्रांसफर का मतलब है कि आप अपने एक क्रेडिट कार्ड से किसी दूसरे क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ ब्याज भी चुकाना होता है. बैलेंस ट्रांसफर कभी ऐसे न करें कि एक कार्ड का बिल दूसरे से दें फिर दूसरे का तीसरे और तीसरे का चौथे से. ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर खराब होगा.

यह भी पढ़ें: 

Car Loan Tips: कार खरीदने के लिए ले रहे हैं लोन, ध्यान से चुनें टेन्योर का ऑप्शन

Multibagger Stock Tips: राकेश झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का यह स्टॉक 2021 में बढ़ गया दोगुने से अधिक, दिया शानदार रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget