एक्सप्लोरर

Reliance Capital: अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदेगा हिंदुजा ग्रुप, NCLT ने दे दी मंजूरी

Reliance Capital: अनिल अंबानी प्रमोटेड कंपनी रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए आखिरकार हिंदुजा समूह को मंजूरी दे दी गई और इस लंबे समय से पेंडिंग मामले का आज समापन होता दिख रहा है.

Reliance Capital: अनिल अंबानी की भारी कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल के नए मालिक का नाम सामने आ गया है. हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड की नई मालिक होगी. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण) ने रिलायंस कैपिटल के लिए 9,650 करोड़ रुपये की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है.

इंसॉल्वेंसी रेसॉल्यूशन प्रोसेस के तहत दिया आदेश

मुंबई की दिवालियापन अदालत ने इंसॉल्वेंसी रेसॉल्यूशन प्रोसेस या दिवालिया समाधान प्रक्रिया के जरिए रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेशन की दायर की गई एक एप्लीकेशन को अनुमति दे दी. इसमें अनिल अंबानी प्रमोटेड कंपनी के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा समूह को आखिरकार मंजूरी दे दी गई. ये मामला लंबे समय से पेंडिंग था.

एक मॉनिटरिंग कमिटी बनाई जाएगी

मुंबई की एनसीएलटी कोर्ट में जस्टिस वीरेंद्र सिंह बिष्ट और टेक्निकल मेंबर प्रभात कुमार की बेंच ने मौखिक आदेश में कंपनी के प्लान को मंजूरी दे दी है और फिलहाल विस्तृत आदेश का इंतजार है. इस प्लान की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग कमिटी बनाई जाएगी जबकि सुप्रीम कोर्ट में टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स और हिंदुजा ग्रुप की बोली के बीच में विवाद अभी चल रहा है.

जून में हुआ था ये फैसला

एनसीएलटी की मुंबई बेंच ने जून 2023 में कर्ज में दबी आर कैपिटल के लिए बोली के दूसरे दौर में आईआईएचएल (इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड) के पेश किए प्लान को मंजूरी दी थी. हिंदुजा ग्रुप की कंपनी को पिछले साल जून में मॉनिटरिंग कमिटी के जरिए 9661 करोड़ रुपये की एडवांस कैश बोली के लिए चुना गया था. रिलायंस कैपिटल का अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस भी कर्जदाताओं (लैंडर) के पास जाएगा. 

क्या है सारा मामला

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर 2021 में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कैपिटल में एडमिनिस्ट्रेटिव मुद्दों और पेमेंट डिफॉल्ट करने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटा दिया था. भारतीय रिजर्व बैंक ने नागेश्वर राव वाई को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था. इन्होंने आर-कैप का अधिग्रहण करने के लिए फरवरी 2022 में बोलियां मंगवाई थीं. 

रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज था और चार आवेदकों ने शुरू में एक साथ बोली लगाई थी. हालांकि, लेनदारों की समिति ने कम बिड के चलते सभी चार प्लान को खारिज कर दिया. इसके बाद एक चैलेंज मैकेनिज्म शुरू किया गया जिसमें आईआईएचएल और टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, 72700 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 22 हजार तक फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget