एक्सप्लोरर

Canara Bank Penalty: बुजुर्ग ग्राहक को सर्विस देने में हुई कोताही, अब यह सरकारी बैंक देगा लाखों का हर्जाना!

NCDRC Penalty News: एक बुजुर्ग ग्राहक को सर्विस देने में हुई गड़बड़ी के चलते एनसीडीआरसी ने इस सरकारी बैंक को हर्जाना देने के लिए कहा है...

बैंकों से हर किसी को काम पड़ता है और कई बार लोगों को निराशा का सामना करना पड़ता है. ग्राहक कई बार बैंकों की खराब सर्विस से परेशान हो जाते हैं. खूब संभव है, आपको भी कभी न कभी बैंकों में परेशानी हुई होगी. एक ऐसे ही मामले में सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक को लाखों रुपये के हर्जाने का भुगतान करना पड़ रहा है.

9 लाख रुपये से ज्यादा हर्जाना

इस मामले में नेशनल कंज्युमर डिस्पुट्स रिड्रेसल कमिशन यानी एनसीडीआरसी ने केनरा बैंक को हर्जाने का भुगतान करने के लिए कहा है. एनसीडीआरसी का कहना है कि संबंधित मामले में केनरा बैंक ने ग्राहक को सही से सर्विस नहीं दी और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेज को अपनाया. जिसके चलते अब केनरा बैंक ग्राहक को 9.09 लाख रुपये का हर्जाना देने का उत्तरदायी है.

ग्राहक की इस सर्विस का मामला

यह मामला जुड़ा है 95 साल के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहक स्वर्ण सिंह सग्गु से. एनसीडीआरसी के आदेश के अनुसार, स्वर्ण सिंह ने केनरा बैंक में एक फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट अकाउंट खुलवाकर एफडी कराई थी. एफसीएनआर अकाउंट में जमा रकम निर्दिष्ट तिथि के हिसाब से मैच्योर होने वाली थी. ग्राहक अपने एफसीएनआर डिपॉजिट को इनकैश कराना चाहते थे और रकम को अपने ब्रिटेन स्थित बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते थे. इसके लिए जो भी डिटेल की जरूरत थी, उन्होंने बैंक को प्रोवाइड करा दिया था.

बैंक ने यहां की गड़बड़ी

हालांकि बैंक ग्राहक के द्वारा बार-बार अनुरोध करने और विजिट करने के बाद भी पैसे को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में देरी करता रहा. बैंक ऑरिजिनल फाइल को लोकेट नहीं कर पाने का दावा कर रहा था. एनसीडीआरसी ने कहा कि बैंक ने देरी करने के लिए जो कारण दिया, वह अनुचित मालूम पड़ता है और ऐसा लगता है कि उसने एनआरआई ग्राहक के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं किया.

हाई कोर्ट को देना पड़ा दखल

आदेश में आगे बताया गया है कि केनरा बैंक ने एनआरआई ग्राहक को बिना बताए एफसीएनआर डिपॉजिट को इनकैश कर दिया. ग्राहक को बैंक की ओर से जरूरी सूचनाएं भी नहीं दी गईं. बाद में केनरा बैंक ने एनआरआई के भारत स्थित दूसरे खाते में तब तक पैसे को ट्रांसफर नहीं किया, जब तक कि हाई कोर्ट ने उसे इसके लिए आदेश नहीं दिया.

एनसीडीआरसी ने बढ़ा दी रकम

ग्राहक ने उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम के तहत केनरा बैंक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. एनसीडीआरसी से पहले स्टेट कंज्युमर कमिशन ने भी ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया था और बैंक को नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा था. स्टेट कमिशन ने बैंक को 5,09,288 रुपये का हर्जाना भरने के लिए कहा था. एनसीडीआरसी ने हर्जाने की रकम को बढ़ाकर 5.09 लाख रुपये कर दिया.

ये भी पढ़ें: देश के 15 हवाई अड्डों पर बेकार पड़े हैं सैकड़ों प्लेन, अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 से ज्यादा विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget