एक्सप्लोरर

Tomato Prices: इस शहर में टमाटर के ऊंचे भाव से राहत, सरकार ने शुरू की 60 रुपये किलो में बिक्री

NCCF: नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है. टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं...

NCCF: पहले भीषण गर्मी और उसके बाद बारिश ने खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं. आलू, प्याज और टमाटर ने लोगों की जेब को तगड़ा झटका दिया है. दिल्ली एनसीआर में स्थिति काफी बिगड़ चुकी है. अब आम आदमी को इन बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) ने सोमवार से दिल्ली एनसीआर में 60 रुपये प्रति किलो के रेट से टमाटर बेचने का फैसला किया है.   

बारिश के चलते प्रभावित हुई है टमाटर की सप्लाई

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 27 जुलाई को दिल्ली में टमाटर की रिटेल प्राइस 77 रुपये प्रति किलो थी. क्वालिटी और जगह के हिसाब से कुछ इलाकों में रेट 80 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा हो चुके हैं. पिछले कुछ दिनों में टमाटर उत्पादक इलाकों में तेज बारिश के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है. सप्लाई समय से न आने के चलते दिल्ली एनसीआर में टमाटर की किल्लत होने लगी थी. इसके अलावा बारिश के चलते टमाटर की बर्बादी भी बढ़ जाती है. 

दिल्ली के साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी होगी सेल 

एनसीसीएफ ने बताया कि मेगा सेल 29 जुलाई, 2024 को शुरू होगी. धीरे-धीरे इसे दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में शुरू किया जाएगा. टमाटर की सब्सिडी सेल फिलहाल कृषि भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी, हौज खास, पार्लियामेंट स्ट्रीट, आईएनए मार्केट और नोएडा, रोहिणी और गुरुग्राम के कई इलाकों में होगी. एनसीसीएफ के अनुसार, इस सेल की मदद से हम मार्केट में बढ़ती टमाटर की कीमतों को थामना चाहते हैं. साथ ही इससे कंज्यूमर्स को भी लाभ पहुंचेगा.

पिछले साल 165 रुपये किलो हो गई थी कीमत 

एनसीसीएफ के अनुसार, सरकार टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित है. हम कस्टमर्स को लाभ पहुंचाना चाहते हैं. हमारी कोशिश है कि अलग-अलग कारणों से बढ़ती हुई कीमत का दबाव उपभोक्ताओं पर न पड़े. गौरतलब है कि टमाटर की कीमतें पिछले साल की समान अवधि में 165 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. इस साल टमाटर के रेट लगभग आधे हैं.

ये भी पढ़ें 

Niti Aayog: 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 18000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय, ऐसे बनेगा विकसित भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget