एक्सप्लोरर

NBCC: एनबीसीसी ने शेयरहोल्डर्स को दी बड़ी खुशखबरी, जारी किए जाएंगे बोनस शेयर

NBCC Bonus Share: कंपनी ने बताया कि हर शेयरहोल्डर्स को दो शेयर पर 1 शेयर दिया जाएगा. इसके लिए 90 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इसकी रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर, 2024 होगी. 

NBCC Bonus Share: पब्लिक सेक्टर कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है. कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने और रिकॉर्ड डेट तय करने को मंजूरी दे दी है. शेयरहोल्डर्स को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए जाएंगे. इसका मतलब हर दो शेयर पर शेयरहोल्डर्स को एक शेयर दिया जाएगा. इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने 90 करोड़ रुपये जारी करने की भी मंजूरी दे दी है. इसकी रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर, 2024 तय की गई है. 

हर दो शेयर पर शेयरहोल्डर्स को एक शेयर मिलेगा 

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने शनिवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है. एनबीसीसी ने कहा कि इस काम के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 90 करोड़ बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. इस पर कंपनी के मुनाफे से 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. कंपनी के पास इस समय 1,959 करोड़ रुपये रिजर्व और सरप्लस के तौर पर पड़ा हुआ है. इस फैसले पर कंपनी की आगामी एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी मांगी जाएगी.

31 अक्टूबर तक ट्रांसफर कर दिए जाएंगे बोनस शेयर

एनबीसीसी एक नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है. यह कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करती है. कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर 31 अक्टूबर, 2024 तक ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 का फाइनल डिविडेंड देने के लिए 6 सितंबर की रिकॉर्ड डेट तय की थी. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 0.63 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था. एनबीसीसी ने हाल ही में अपनी 100 फीसदी रिटेल एवं ऑफिस इंवेंट्री 14,800 करोड़ रुपये में बेच दी थी. 

एनबीसीसी और एचएससीसी को मिल रहे बड़े-बड़े ऑर्डर 

हाल ही में 14 अगस्त को एनबीसीसी की सब्सिडियरी एचएससीसी (HSCC) को हरियाणा के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से 528.21 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला था. कंपनी को करनाल के दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के लिए बायोमेडिकल इक्विपमेंट एंड हॉस्पिटल फर्नीचर सप्लाई करने का ऑर्डर दिया गया है. इसके अलावा कंपनी को 9 अगस्त को श्रीनगर डेवलपमेंट अथॉरिटी से टाउनशिप बसाने का बड़ा ऑर्डर भी मिला है. शुक्रवार को एनबीसीसी का स्टॉक एनएसई पर 186.37 रुपये पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें 

SEBI: इन 23 स्टॉक्स पर गिर सकती है सेबी की गाज, F&O सेगमेंट से होंगे बाहर, नई कंपनियों को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget