एक्सप्लोरर

Naresh Goyal: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

Jet Airways: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को दो महीने की अंतरिम जमानत मिल गई है. वह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में थे.

Jet Airways: बंबई हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के फाउंडर नरेश गोयल (Naresh Goyal) को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मेडिकल आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी है. नरेश गोयल फिलहाल रिलायंस हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं. अदालत ने उनसे एक लाख रुपये जमानत राशि जमा करने को भी कहा है. नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल (Anita Goyal) कैंसर से जूझ रहे हैं. नरेश गोयल ने बीमारियों को आधार बनाकर कोर्ट से राहत मांगी थी.

ईडी ने जमानत याचिका का किया विरोध 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्हें जमानत देते हुए कहा कि उनकी मेडिकल स्थिति को देखते हुए यह राहत दी जा रही है. हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस जमानत का विरोध करते हुए कहा कि इसके बदले में उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए एक महीने तक रुकने दिया जाए. फरवरी में स्पेशल कोर्ट ने नरेश गोयल की जमानत याचिका नामंजूर करते हुए कहा था कि वह अपनी पसंद के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा सकते हैं.

अनीता गोयल को भी ईडी ने किया था गिरफ्तार

ईडी ने नरेश गोयल को सितंबर, 2023 में गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने जेट एयरवेज को केनरा बैंक से मिले 538.62 करोड़ रुपये के लोन को अलग जगह इस्तेमाल किया. ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है. इसके बाद नवंबर, 2023 में उनकी पत्नी अनीता गोयल को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, उन्हें अपने खराब स्वास्थ्य और उम्र के चलते स्पेशल कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

सुनवाई के दौरान रो पड़े थे नरेश गोयल

जनवरी ही में हुई एक सुनवाई के दौरान नरेश गोयल अदालत के सामने रोने भी लगे थे. उन्होंने कहा था कि ऐसी जिंदगी से तो मौत बेहतर है. उन्होंने कहा था कि मैंने जीने की उम्मीद खो दी है. वह जेल में ही मर जाना पसंद करेंगे. इसके बाद जेट एयरवेज के फाउंडर ने 15 फरवरी को अदालत से कहा था कि वो 'धीमी गति से बढ़ते कैंसर' के इलाज के लिए जमानत चाहते हैं. अदालत ने जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश पास किया था. साथ ही मेडिकल बोर्ड को यह भी निर्देश दिया था कि वह बताएं कि उसका इलाज सरकारी अस्पताल में होगा या नहीं.

ये भी पढ़ें 

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं Bernard Arnault, क्या करती है उनकी कंपनी LVMH 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget