एक्सप्लोरर

टाटा की लखटकिया कार नैनो का प्रोडक्शन ठप, इस साल सितंबर तक सिर्फ एक यूनिट बिकी

इस साल सितंबर में घरेलू बाजार में नैनो का प्रोडक्शन और बिक्री नहीं हुई और इसी के साथ ये लगातार नौवां महीना हो गया है जब टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी यूनिट का उत्पादन नहीं किया.

नई दिल्लीः व्हीकल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने इस साल के पहले नौ महीने में कम कीमत वाली अपनी नैनो कार की एक भी यूनिट का प्रोडक्शन नहीं किया है. कंपनी ने फरवरी में केवल एक यूनिट की बिक्री की थी. हालांकि टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से इस मॉडल को बंद करने के बारे में कोई एलान नहीं किया है.

कंपनी अब तक कहती रही है कि नैनो के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. कार प्रोडक्शन की योजना मांग, पहले के बचे भंडार और नियोजित दक्षता पर आधारित है. हालांकि टाटा मोटर्स ने यह माना है कि नैनो का मौजूदा रूप नये सुरक्षा नियमन और भारत चरण-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा.

RSS के स्थापना दिवस पर भागवत ने की सरकार की तारीफ, साथ ही कहा- मॉब लिंचिंग से संघ का नाता नहीं

कंपनी की शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी के मुताबिक इस साल सितंबर में घरेलू बाजार में नैनो का प्रोडक्शन और बिक्री नहीं हुई. यह लगातार नौवां महीना है जब टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी यूनिट का प्रोडक्शन नहीं किया. जानकारी के मुताबिक फरवरी में मात्र एक यूनिट बेचने के बाद कंपनी ने अब तक एक भी नैनो कार नहीं बेची है.

कंपनी ने 2008 में वाहन प्रदर्शनी में नैनो कार को पेश किया था। इसे लोगों की कार के रूप में पेश किया गया था लेकिन इसकी बिक्री लगातार घटती रही. पिछले साल जनवरी-सितंबर के दौरान टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 297 यूनिट का प्रोडक्शन किया जबकि 299 कार बेची.

वायुसेना दिवस: IAF चीफ ने बालाकोट का किया जिक्र, कहा- आतंकी हमलों से निपटने के सरकार के तरीकों में बदलाव आया है

नैनो का प्रोडक्शन बंद करने के मुद्दे पर टाटा मोटर्स ने कहा, ‘किसी प्रोडक्ट के जीवन चक्र पर निर्णय एक समग्र विचार है. बाजार की गतिविधियों, नियमन और उभरते प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के आधार पर यह निर्णय किया जाता है. जब भी इस तरह का फैसला लिया जाएगा, इसका एलान किया जाएगा.’

हालांकि कंपनी अधिकारियों ने संकेत दिया कि नेनो का प्रोडक्शन और बिक्री अप्रैल 2020 से बंद होगी. टाटा मोटर्स की भारत चरण-6 के तहत कड़े उत्सर्जन मानकों और अन्य सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के लिये रतन टाटा के सपनों की कार में और निवेश की योजना नहीं है.

नैनो को बाजार में मार्च 2009 में पेश किया गया था. उस समय शुरूआती मॉडल की कीमत एक लाख रुपये थी.

पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, वायुसेना दिवस को लेकर भी दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget